फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   in search of right animal

तलाश सही जानवर की

Mon, 22 Jul 2013 09:17 PM IST
दिलीप गुप्ते
दिलीप गुप्ते Updated Mon, 22 Jul 2013 09:17 PM IST
विज्ञापन
in search of right animal

‘किसी भयानक जानवर का नाम सुझाओ।’ मेरे मित्र ने कहा। ‘मैं अपने भाषण से सब विरोधियों के मुंह बंद करना चाहता हूं। फिर किसी की हिम्मत नहीं पड़ेगी कि कोई मेरे आगे खड़ा हो सके।’

विज्ञापन


‘भई, सभी जानवर भयानक होते हैं, भले ही छोटे हों। चींटी को ही लो, दिखने में कितनी छोटी है। हाथी पर बैठ जाए, तो कुछ नहीं होगा और यदि वह हाथी की सूंड में घुस गई, तो समझो हाथी बच नहीं सकता। और मच्छर? एक मच्छर साला आदमी को...’ मैंने फिल्मी डायलॉग मारा।
विज्ञापन


‘मजाक नहीं यार। मैं सीरियस हूं। चुनाव पास आ रहे हैं। सभी नेता एक दूसरे को जानवर बता रहे हैं। मुझे कोई नया जानवर सुझाओ।’

‘ऐनाकोंडा, यानी अजगर कैसा रहेगा? जहरीला नहीं होता, पर सभी इससे डरते हैं। और तुम तो जानते ही हो कि सरकार में अजगर करे न चाकरी पंछी करे न काम वाला फॉरमूला अपनाया जाता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


‘लेकिन हमारे यहां कितने लोगों ने ऐनाकोंडा देखा होगा? समझ ही नहीं पाएंगे।’
  ‘कौवा ठीक रहेगा? बहुत चालाक होता है। नेताओं की तरह।’

‘अरे सदन में हम कांव-कांव ही तो करते हैं। यह दांव उलटा पड़ जाएगा।’ ‘तो विरोधियों को गधा कह दो।’
‘तुम समझते नहीं, गधा कहने में वह डर पैदा नहीं होता। वह तो बेचारा मार ही खाता है।’

‘तुम जानवरों के ही पीछे क्यों पड़े हो। बेचारों को इंसानों में घटीस रहे हो। साफ-साफ धोखेबाज, सट्टेबाज, माफिया या रंगीला रतन क्यों नहीं कहते।’ मुझे गुस्सा आ गया।

'राजनीति में इंसानों का क्या काम', वह बोल तो गया, लेकिन अचकचा गया।'

‘मेंढक बढ़िया रहेगा। तुम्हारा वह दोस्त जो कभी तुम्हारी सहेली पार्टी में था, फिर तुम्हारी विरोधी पार्टी नंबर एक में गया। फिर विरोधी नंबर दो में। तब तुमने ही उसे मेंढक कहा था।’

‘नहीं यार उसका कोई भरोसा नहीं। हो सकता है कि वह फिर उछलकर हमारी पार्टी में आ जाए।’
‘तो उल्लू कैसा रहेगा। वह किसी के लिए शुभ होता है, किसी के लिए अशुभ।’

अरे वह नाम तो मुझे ही दिया गया है। याद है न, मैंने तीन बार पार्टी बदली थी। दो बार सरकार बनी। दोनों बार गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed