फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   if you win mind then you won world

मन जीता, तो जग जीत लिया

Mon, 31 Dec 2012 11:35 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Mon, 31 Dec 2012 11:35 PM IST
विज्ञापन
if you win mind then you won world

धर्मग्रंथों में कहा गया है कि मन को वश में रखने वाला व्यक्ति ही वास्तव में विजेता है। ऐसा मानव जितेंद्रीय कहलाता है। इसी से जुड़ा एक प्रसंग विश्वविजेता सिकंदर से संबंधित है। एक बार वह कहीं से लौट रहा था। उसने रास्ते में एक वृक्ष के नीचे एक फटेहाल फकीर को बैठे देखा। फकीर मस्ती भरी तान में कुछ गा रहा था।

विज्ञापन


सिकंदर रुका और उसने पूछा, तुम कौन हो? फकीर ने उत्तर दिया, तू मुझे नहीं जानता। मैं दुनिया का बादशाह हूं। यह सुनकर सिकंदर मन ही मन हंसा और सोचने लगा कि असली बादशाह तो वह खुद है, जबकि यह नंगा फकीर खुद को बादशाह समझने का भ्रम पाले हुए है।
विज्ञापन


सिकंदर ने उससे पूछा, भैया, बादशाह की क्या पहचान होती है। फकीर ने जवाब दिया, क्या तुम यह नहीं जानते कि 'मन जीते जग जीते' के अनुसार, असली विजेता (असली बादशाह) मन को जीत लेने वाला होता है। जिसने मन को जीत लिया, वही बादशाह होता है। मैंने मन को जीत रखा है, इसलिए खुद को बादशाह मानकर मस्ती से जीवन बीताता हूं। सिकंदर उस मस्त फकीर के, जो अब उसकी नजर में असली बादशाह था, चरणों में नतमस्तक हो उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed