{"_id":"671c2f481a226c95dc06dec5","slug":"human-intelligence-in-the-end-let-the-human-win-hopefully-we-will-aim-to-eradicate-disease-and-poverty-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवीय बुद्धि: अंत में जीत मनुष्य की ही हो... उम्मीद है कि हम बीमारी और गरीबी को मिटाने का लक्ष्य रखेंगे","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
मानवीय बुद्धि: अंत में जीत मनुष्य की ही हो... उम्मीद है कि हम बीमारी और गरीबी को मिटाने का लक्ष्य रखेंगे
Sat, 26 Oct 2024 05:22 AM IST
ज्योति भास्कर
स्टीफन हॉकिंग, विश्व प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी
स्टीफन हॉकिंग, विश्व प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 26 Oct 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
स्टीफन हॉकिंग
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
हम इतिहास के अध्ययन में काफी समय बिताते हैं, लेकिन आज का समय स्वागत योग्य बदलाव का है। लोग बुद्धिमत्ता के भविष्य का अध्ययन कर रहे हैं। मनुष्य होने का अर्थ समझने के लिए बुद्धि का होना बेहद जरूरी है। आज तक हमारी सभ्यता ने जो कुछ भी हासिल किया है, वह सब मानवीय बुद्धि का ही परिणाम है, चाहे वह आग पर नियंत्रण करना हो, अन्न उगाना हो या ब्रह्मांड को समझना हो। हम अपनी गलतियों से ही सीखते हैं। पहली बार जब आग पर नियंत्रण करने का समय आया, तो हमने बार-बार गलती की, फिर आग बुझाने वाले यंत्र का आविष्कार किया। हमारे अंदर समस्याओं की सीमा से आगे बढ़ने और बड़ा सोचने की एक क्षमता है। हम एक साहसी, नई दुनिया की दहलीज पर खड़े हैं, जो रोमांचक और अनिश्चित है, लेकिन हम प्रेम और करुणा की वजह से अग्रणी हैं।मेरा मानना है कि जो कंप्यूटर द्वारा हासिल किया जा सकता है, वह हमारे जैविक मस्तिष्क द्वारा भी हासिल किया जा सकता है, इन दोनों के बीच कोई बहुत अंतर नहीं है। इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि कंप्यूटर सिद्धांत रूप से मानव बुद्धि का अनुकरण कर सकते हैं और उससे आगे निकल सकते हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुसंधान अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में सामने आई उपलब्धियां जैसे कि स्व-चालित कारें या शतरंज के खेल में कंप्यूटर का जीतना, ये सब आने वाले समय के संकेत हैं। इस तकनीक में भारी मात्रा में निवेश किया जा रहा है। अब तक हमने जो उपलब्धियां देखी हैं, वे निश्चित रूप से आने वाले दशकों में मिलने वाली उपलब्धियों के सामने फीकी पड़ जाएंगी।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता के हमारे जीवन में आने के संभावित लाभ बहुत हैं। लेकिन जब हमारे दिमाग का विस्तार एआई द्वारा होगा, तो यह अनुमान नहीं लगा सकते कि हम क्या हासिल कर सकते हैं। शायद इस नई तकनीकी क्रांति के साधनों से हम औद्योगिकीकरण द्वारा प्रकृति को पहुंचाए गए नुकसान को कम करने में सक्षम होंगे। और यह भी उम्मीद है कि अंततः हम बीमारी और गरीबी को मिटाने का लक्ष्य रखेंगे। हमारे जीवन का हर पहलू बदल जाएगा। संक्षेप में, एआई बनाने में सफलता, हमारी सभ्यता के इतिहास की सबसे बड़ी घटना हो सकती है। हमारा भविष्य तकनीक की बढ़ती शक्ति और बुद्धि के बीच की दौड़ है। आइए, हम सुनिश्चित करें कि हमारी बुद्धि की जीत हो।
(दुनिया के सबसे चर्चित भौतिक विज्ञानियों में से एक स्टीफन हॉकिंग का छह साल पहले 14 मार्च 2018 को निधन हो गया था)