{"_id":"65e3d8afb68c3ae14b088f44","slug":"health-tips-can-fitness-trackers-really-make-people-fit-and-device-wearables-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत: क्या फिटनेस ट्रैकर वाकई फिट बनाते हैं...महत्वपूर्ण उपकरण नहीं...पहनने वाला होता है!","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
सेहत: क्या फिटनेस ट्रैकर वाकई फिट बनाते हैं...महत्वपूर्ण उपकरण नहीं...पहनने वाला होता है!
Sun, 03 Mar 2024 07:27 AM IST
गुलाम अहमद
ताल्या मिंसबर्ग
ताल्या मिंसबर्ग
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 03 Mar 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो :
Istock
विस्तार
पिछले कुछ वर्षों में अपने शरीर को स्वस्थ रखना डाटा साइंस में डिग्री लेने जैसा लगने लगा है। शरीर में ग्लूकोज, पसीने, नींद, कदमों की संख्या, हृदय गति, आवाज सेंसर से संबंधित आंकड़े उपलब्ध कराने वाली घड़ियां, अंगूठियां, बाजूबंद आदि उपलब्ध हैं, जो स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने का वादा करते हैं।
यदि आप पहनने योग्य उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करते हैं और स्मार्टफोन रखते हैं, तो हेल्थ ऐप के जरिये आपको वही सब डाटा उपलब्ध होगा। वर्कआउट ट्रैक करना अब कोई नई बात नहीं है। अपनी फिटनेस से जुड़े आंकड़ों में दिलचस्पी पहले पेशेवर एथलीट को ही होती थी, लेकिन अब हर कोई इसे जानना चाहता है। लेकिन क्या ज्यादा आंकड़े आपको बेहतर, तेज, मजबूत और स्वस्थ मनुष्य बनाने के लिए काफी हैं? क्या ये उपकरण वाकई आपको बेहतर स्वास्थ्य और व्यायाम के लाभों को बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं? डॉक्टरों, व्यायाम विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों का कहना है कि सभी आंकड़े अच्छे या सहायक नहीं होते हैं और अधिक डाटा होना ज्यादा स्वस्थ होने की गारंटी भी नहीं है। दरअसल, महत्वपूर्ण उपकरण नहीं, बल्कि इन्हें पहनने वाला है।
हाल ही में अमेरिकी फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने उपभोक्ताओं को चेताया है कि त्वचा में छेद किए बिना ब्लड शुगर को मापने का दावा करने वाले उपकरणों का इस्तेमाल मधुमेह प्रबंधन के लिए नहीं किया जाना चाहिए। नॉक्सविले के टेनेसी विश्वविद्यालय में शारीरिक गतिविधियों की यांत्रिकी, मनोरंजन और खेल अध्ययन के प्रोफेसर डेविड आर. बैसेट, जूनियर कहते हैं, 'गतिविधि ट्रैकर व्यवहार परिवर्तन के सूत्रधार हैं, न कि प्रेरित करने वाले।'
दूसरे शब्दों में, अकेले उपकरण आपके व्यायाम को आसान नहीं बनाएंगे या आपके नींद-चक्र में सुधार नहीं करेंगे। लेकिन यदि आप सुधार की कोशिश कर रहे हैं, तो वे आहार नियमों की पहचान करने और आपकी प्रगति का पता लगाने में मदद कर सकते हैं।
व्यवहार पर इन उपकरणों के प्रभाव का अध्ययन करने वाले शोधकर्ताओं ने उनके उपयोग और बढ़ी हुई गतिविधियों के बीच एक संबंध पाया। लंबे समय तक इन पहनने योग्य उपकरणों का अध्ययन करने वाले डॉ. बैसेट कहते हैं कि यदि इन उपकरणों को शारीरिक गतिविधि में हस्तक्षेप के संदर्भ में इस्तेमाल किया जाए, तो ये व्यवहार बदलने के लिए बहुत अच्छे होते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, लोगों को प्रभावित करने की इच्छा भी फायदेमंद हो सकती है।