{"_id":"665274561cb4d5b67a0a7583","slug":"health-not-everyone-likes-one-type-of-tea-exercise-and-good-sleep-are-necessary-to-stay-healthy-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत: एक तरह की चाय सबको पसंद नहीं आती, स्वस्थ रहने के लिए के लिए व्यायाम और अच्छी नींद जरूरी","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
सेहत: एक तरह की चाय सबको पसंद नहीं आती, स्वस्थ रहने के लिए के लिए व्यायाम और अच्छी नींद जरूरी
Sun, 26 May 2024 05:00 AM IST
निर्मल कांत
क्रिश्चियन ब्रैकेनरिज, स्विनबर्ग यूनिवर्सिटी में रिसर्च फेलो
क्रिश्चियन ब्रैकेनरिज, स्विनबर्ग यूनिवर्सिटी में रिसर्च फेलो
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 26 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
चाय (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो :
एएनआई
विस्तार
हर किसी को पता है कि स्वस्थ रहना क्या होता है। बैठने से बेहतर है खड़े होना और समग्र स्वास्थ्य के लिए व्यायाम व अच्छी नींद जरूरी है, लेकिन जैसे एक ही तरह की चाय सभी को पसंद आए, यह जरूरी नहीं, उसी तरह स्वस्थ रहने का एक ही फॉर्मूला सभी के लिए सटीक हो, यह भी जरूरी नहीं होता। हालांकि एक बात है, जो सभी पर समान रूप से लागू होती है और वह, यह कि सभी के लिए दिन चौबीस घंटे का ही होता है। अब खुद को स्वस्थ रखने के लिए आप इन चौबीस घंटों का किस तरह से संतुलित ढंग से इस्तेमाल करते हैं, वह आप पर है।
स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए फिलहाल जो चिकित्सकीय तौर पर सर्वमान्य दिशानिर्देश हैं, उनमें हफ्ते में ढाई से पांच घंटे के सामान्य से कठोर व्यायाम की बात शामिल है। लेकिन नवीनतम शोध बताते हैं कि सामान्य व्यायामों के अलावा आप अमूमन जो शारीरिक गतिविधियां करते हैं, वे भी आपको स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। आप बैठते हैं, खड़े होते हैं, चलते हैं, सांस लेते हैं, ये सब हल्के-फुल्के व्यायाम ही तो हैं।
हमने करीब दो हजार वयस्कों पर एक शोध किया, जिन्होंने ऐसे सेंसर पहने थे, जो उनके शारीरिक व्यवहार की व्याख्या कर रहे थे। हमने 24 घंटों तक उनके व्यवहार का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके शरीर में हो रहे हजारों बदलावों को नोट किया। हमने देखा कि बैठने, खड़े होने, हल्की व मध्यम तीव्रता की गतिविधियों से भी शरीर में शर्करा के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है। देखा कि अगर आप हल्की तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि, मसलन, हर मिनट में सौ कदम चलना, कर रहे हैं, तो भी आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। वॉशरूम तक जाते हैं या दोस्तों के साथ थोड़ा-बहुत चलते हैं, तो इससे भी फर्क पड़ता है। खासकर, टाइप-2 मधुमेह वाले रोगियों में तो यह काफी कारगर है।
ऐसे व्यायामों की खासियत है कि ये नियमित अंतराल पर दिन में कई बार हो जाते हैं। दोपहर भोजन के बाद 300 कदम चलना क्या कोई मुश्किल काम है? जब आप यह रोजाना करते हैं, तभी इसके जादू को महसूस कर सकेंगे। हालांकि ये निष्कर्ष प्रारंभिक हैं और हृदय रोग व मधुमेह को ध्यान में रखते हुए केवल 24 घंटों को आधार बनाकर इन्हें सत्यापित किया गया है। पुष्टि के लिए इसे गहराई से समझना होगा। स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम जरूरी हैं, पर हम इस प्रयोग को समझाना चाहते हैं कि स्वस्थ रहना सिर्फ इस पर ही निर्भर नहीं करता। जो लगातार दिमाग चलाते हैं, वे छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देकर भी स्वस्थ रह सकते हैं। खान-पान में सतर्कता रखें, जहां मौका मिले, वहां पैदल चलने से न चूकें, हंसे-खिलखिलाएं, जिसमें आपको खुशी मिलती है, वह जरूर करें। तब जो आप महसूस करेंगे, वह स्वस्थता नहीं तो और क्या है!