{"_id":"684e18b99e453d3d020768b8","slug":"father-s-day-being-a-father-is-a-big-responsibility-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज : पिता होना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है, उनका सक्रिय जुड़ाव परिवार को देता है मजबूती","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
समाज : पिता होना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है, उनका सक्रिय जुड़ाव परिवार को देता है मजबूती
Sun, 15 Jun 2025 06:40 AM IST
शिव शुक्ला
निक्की मार्टिन साथ में एलेना मेरेंडा
निक्की मार्टिन साथ में एलेना मेरेंडा
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 15 Jun 2025 06:40 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
फादर्स डे
- फोटो :
freepik
विस्तार
पिता होना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। अमूमन मांएं घर पर रहकर बच्चों की देखभाल करती ही हैं, पिता भी घर पर रहकर अपने बच्चों की परवरिश करना चाहते हैं, लेकिन अक्सर यह आर्थिक रूप से व्यवहार्य नहीं होता है। अमेरिका में प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए अध्ययन में 48 प्रतिशत पिताओं और 52 प्रतिशत माताओं ने कहा कि वे अपने बच्चों के साथ घर पर रहना पसंद करते हैं। वैश्विक स्तर पर, पितृत्व अवकाश परिवारों में पिताओं की भागीदारी को बढ़ा सकता है और इससे बच्चों, स्वयं पिता, अर्थव्यवस्था और समाज को लाभ होता है।
माताएं घर के बाहर कितना काम करेंगी, इसे कई कारक प्रभावित करते हैं, लेकिन इनमें से एक महत्वपूर्ण कारक है परिवार में पिता की भूमिका। आजीविका कमाने वाले बेहद पारंपरिक दृष्टिकोण वाले पिता अक्सर ज्यादा देर तक काम करते हैं, जिससे परिवार और काम को लेकर तनाव हो सकता है। जब माता और पिता परिवार में मिलकर बच्चों की परवरिश करते हैं, तो माताएं अक्सर बच्चों को घर पर छोड़कर काम पर जाने में तब अधिक सहज महसूस करती हैं, जब पिता सक्रिय रूप से बच्चों के साथ जुड़े होते हैं, और तभी वह पिता पर एक साथी और देखभालकर्ता के रूप में भरोसा करती है।
माता-पिता को यह तय करना होगा कि उनके परिवार के लिए क्या सबसे अच्छा है। किफायती और सुलभ बाल देखभाल परिवार के इस निर्णय के लिए महत्वपूर्ण है कि माता-पिता घर से बाहर काम करेंगे या नहीं। एक सर्वेक्षण में ज्यादातर पिता (90 प्रतिशत) बताते हैं कि बच्चों का पालन-पोषण करना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है। पिता बच्चों को अनोखे और विविध अनुभव प्रदान करते हैं, और बच्चों के दीर्घकालिक विकास को प्रभावित करते हैं। एक सक्रिय पिता अधिक खुश और स्वस्थ रहते हैं तथा भावी पीढ़ियों को इससे परिवार में भागीदारी और लैंगिक समानता की सीख भी मिलती है। जब पिता अपने छोटे बच्चों के जीवन में शामिल होते हैं, तो बेटियों की कॅरिअर संबंधी आकांक्षाएं अधिक होती हैं तथा उनके बेटों के अच्छे जीवन साथी बनने की संभावना अधिक होती है।
यदि बच्चों की देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा में माता-पिता दोनों की भूमिका हो, तो यह बच्चों के लिए बहुत लाभकारी होगा। लेकिन अक्सर पुरुष (जो खुद को मुख्य कमाने वाले के रूप में मानने के लिए समाजीकृत होते हैं) बच्चों के प्रारंभिक शिक्षक के रूप में काम करने का जोखिम नहीं उठा सकते। हमारे बच्चे ऐसी दुनिया में सही ढंग से बड़े नहीं हो सकते, जहां केवल मां ही उनका पालन-पोषण करें। बच्चों को माता-पिता, दोनों की जरूरत होती है, चाहे वह घर हो या प्रारंभिक शिक्षा या देखभाल।