फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Literature ›   know about Larry Ellison American businessman, entrepreneur and co-founder of Oracle Corporation

गलतियां भी सिखाती हैं सफलता के गुर

Thu, 04 Jan 2018 03:29 PM IST
लैरी एलिसन
लैरी एलिसन Updated Thu, 04 Jan 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
know about Larry Ellison American businessman, entrepreneur and co-founder of Oracle Corporation

मेरा जन्म 1944 में न्यूयॉर्क में हुआ। मेरी परवरिश मुझे गोद लेने वाले माता-पिता ने की। पढ़ाई में मेरा मन नहीं लगता था। इलिनॉय विश्वविद्यालय में भी मैंने दाखिला करवाया, लेकिन गोद लेने वाली मां के आकस्मिक निधन के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी।

विज्ञापन


मैं बचपन से विद्रोही और स्वतंत्र विचारधारा का व्यक्ति था और मुझे विज्ञान में बहुत दिलचस्पी थी। कंप्यूटर डिजाइनिंग का कोर्स करने के लिए मैंने बाद में शिकागो यूनिवर्सिटी में दाखिला कराया। यह मेरा पसंदीदा विषय था, पर वहां भी मेरा मन नहीं लगा। फिर मैं बाईस वर्ष की उम्र में कैलिफोर्निया चला गया। वहां मुझे सीआईए के एक प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिला, जिसमें उनके सिस्टम के लिए एक डाटाबेस तैयार करना था।
विज्ञापन


कंप्यूटर प्रोग्रामर की नौकरी करते हुए मैंने काफी कुछ सीखा। मैंने प्रोग्रामिंग पर एक किताब खरीदी और उसे पढ़कर खुद ही प्रोग्रामिंग शुरू कर दी। मुझे सीखना और चीजों को बेहतर बनाना पसंद है। प्रतिस्पर्धा करके उसे जीतना मुझे अच्छा लगता है। 1977 में मैंने दो अन्य साझेदारों के साथ मात्र दो हजार डॉलर की पूंजी से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लेबोरेटरी नामक एक कंपनी खोली। बाद में उसी का नाम ऑरेकल सिस्टम कॉर्पोरेशन रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं हमेशा बड़े सपने देखता था। मैं चाहता था कि मेरी कंपनी एक ऐसा डाटाबेस तैयार करे, तो आईबीएम सिस्टम के आर डाटाबेस से तालमेल बिठा सके। लेकिन आईबीएम ने आर कोड साझा करने से इन्कार कर दिया। जब मैंने देखा कि आईबीएम रिलेशनल डाटाबेस बाजार में उतरने में देरी कर रहा है, तो मुझे मिड-रेंज सिस्टम्स और माइक्रोकंप्यूटर के बाजार में अपने लिए मौका दिखा।


मैंने आक्रामक विपणन रणनीति अपनाई, जिसका नतीजा रहा कि ऑरेकल दुनिया की अव्वल कंपनी बन गई। मेरा मानना है कि व्यावसायिक दक्षता सफल होने के लिए बहुत जरूरी है। और यह तभी आती है, जब आप अपनी गलतियों को स्वीकार करें और उससे सीखने का आपके पास धैर्य हो। अपनी विफलता से मिले अनुभवों का इस्तेमाल करके सही समय पर सही फैसला लेकर न केवल आप सफल बन सकते हैं, बल्कि अपने क्षेत्र में अग्रणी बन सकते हैं। आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका है पारंपरिक ज्ञान में त्रुटियों को तलाशना।

अपनी विफलता से मिले अनुभवों का इस्तेमाल करके सही समय पर सही फैसला लेकर आप सफल बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed