फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Literature ›   Interpolation : Emptiness is felt after complete the book

अंतर्ध्वनि : किताब खत्म करने के बाद खालीपन की अनुभूति होती है

Mon, 29 Jul 2019 02:55 AM IST
Avdhesh Kumar पैट्रिक मोदियानो
पैट्रिक मोदियानो Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 29 Jul 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
Interpolation : Emptiness is felt after complete the book
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मैं उस पीढ़ी का हूं, जिसमें बच्चों को देखा जाता था, सुना नहीं जाता था। सुना खास मौकों पर ही जाता था, वह भी पहले से अनुमति मिले होने पर। लेकिन उन्हें कोई नहीं सुनता था और लोग उनके बोलने पर भी खुद ही बोलते भी रहते थे। शायद यही कारण है कि बचपन समाप्त होते-होते मुझमें लिखने की इच्छा जाग गई। इस उम्मीद में कि आप जो लिख रहे हैं, उसे बड़े लोग पढ़ेंगे। 
विज्ञापन


तब वे बिना बीच में काटे आपकी बात पूरी तरह सुनेंगे और उन्हें पता चलेगा कि आपके सीने के भीतर भी कुछ चलता है। लेखन एक अजीब और एकांतिक क्रिया है। जब आप अपने उपन्यास के शुरुआती कुछ पन्ने लिखने बैठते हैं, तब निराश कर देने वाले कई मौके आते हैं। हर रोज आपको बारहा यह लगता है कि आप गलत राह पर बढ़ चले हैं। 
विज्ञापन


जब आपकी किताब पूरी होने वाली होती है, तब आपको महसूस होता है कि उसने खुद को आपसे दूर करना शुरू कर दिया है, और अब वह खुली हवा में आज़ाद सांस लेने लगी है। इस क्षण के बाद से वह खुद को अपने पाठकों के जरिये खोजेगी। जब ऐसा होता है, आप खालीपन की एक अनुभूति से भर जाते हैं, ऐसा लगता है, जैसे आप परित्यक्त हों, आप छोड़े जा चुके हैं। एक खास तरह की निराशा भी होती है, क्योंकि आपने बहुत धीरे-धीरे किताब के साथ रिश्ता बनाया था और वह एक झटके में उसे तोड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठक किसी किताब के बारे में लेखक से ज्यादा जानता है। लेकिन लेखक और उसके पाठक के बीच ऐसा मधुर सामंजस्य विकसित हो सके, इसके लिए जरूरी है कि पाठक पर जरूरत से ज्यादा जोर न दिया जाए। पाठक को अनायास ही अपनी तरफ करने के लिए जरूरी है कि किताब के भीतर इतनी जगह छोड़ी जाए, जिसमें वह रफ्ता-रफ्ता पैठ सके और इस जगह छोड़ने में कलात्मकता हो।

-नोबेलजयी फ्रांसिसी लेखक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed