फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Literature ›   Biography of Ram Kumar- Indian artist and writer who described as foremost abstract painters

'बनारस ने मुझे मनौवैज्ञानिक तौर पर भी प्रभावित किया'

Mon, 16 Apr 2018 02:10 AM IST
राम कुमार
राम कुमार Updated Mon, 16 Apr 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
Biography of Ram Kumar-  Indian artist and writer who described as foremost abstract painters
Ram Kumar

मैं आठ भाइयों और बहनों के एक बड़े मध्यवर्गीय परिवार में पैदा हुआ था। मेरे पिता एक सरकारी कर्मचारी थे, जो शिमला में पदस्थापित थे। घर में कोई रचनात्मक माहौल नहीं था, पर मुझे नहीं मालूम कि क्यों और कैसे मुझे और मेरे भाई निर्मल वर्मा को लिखने में दिलचस्पी पैदा हुई। हम कहानियां लिखते थे। बाद में मैंने खुद को पेंटिंग और कला के प्रति समर्पित कर दिया, जबकि मेरा भाई निर्मल कहानियां ही लिखता रहा।

विज्ञापन


1945 में मुझे एक कला प्रदर्शनी में जाने का मौका मिला, मैं उससे इतना उत्साहित हुआ कि मैंने दिल्ली में एक आर्ट स्कूल में शाम की कक्षा में दाखिला करा लिया। उसके एक वर्ष बाद मैंने फ्रांस जाने का फैसला किया। एक तरफ की यात्रा का खर्च मेरे पिता ने उठाया और फ्रेंच कल्चरल काउंसिल से मिले वजीफे के कारण मैं वहां तीन साल तक कलाकारों और कवियों की संगत में रहा। भयानक मानवीय स्थितियों ने मुझे पेंटिंग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


भीड़भाड़ वाले शहरों में भी अलगाव की भावना दिखती थी। पेंटिंग की एक शृंखला बनाने के क्रम में जब मैं और हुसेन 1961 में बनारस गए थे, तो मैंने वहां न सिर्फ शहर, बल्कि सभ्यता और संस्कृति में भी गिरावट देखी। वहां सभी जीर्ण घरों में निराशा पसरी थी, जो कभी खूबसूरत रही होगी। बनारस हमेशा मेरे जेहन में कौंधता है। जिस तरह से यह शहर जीवित और मृत है, इसकी अस्पष्टता मुझे दिलचस्प लगती है। हम वहां घाट पर घंटों बैठे रहते और चित्र बनाते थे। बनारस का मुझ पर न केवल स्पष्ट दृश्यात्मक, बल्कि मनोवैज्ञनिक प्रभाव भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मशहूर भारतीय चित्रकार, जिनका हाल ही में निधन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed