फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Literature ›   Biography of Andrea Barrett- American novelist and short story writer

'हम इस दुनिया को अपने लायक बनाने के लिए लिखते हैं'

Fri, 23 Mar 2018 03:39 PM IST
एंड्रिया बारेट
एंड्रिया बारेट Updated Fri, 23 Mar 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
Biography of Andrea Barrett-  American novelist and short story writer
Andrea Barrett

कम उम्र से ही मुझे बहुत भावपूर्ण ढंग से किताबें पढ़ने की आदत थी, लेकिन यह मेरे लिए एक निरंतर संघर्ष था। मेरी मां तो कमोबेश मुझे पढ़ने भी देती थी, लेकिन मेरे पिता जैसे ही मुझे पढ़ते हुए देखते, तो कहते, जाओ, बाहर जाकर एक सामान्य बच्ची की तरह खेलो। इसलिए मैं पढ़ने के लिए एकांत कोना तलाशती रहती थी, ताकि मेरे पिता मुझे खोज न सकें।

विज्ञापन


हमारे परिवार में कोई ऐसा नहीं था, जो आनंद के लिए किताबें पढ़ता हो। लेकिन जब मैं छोटी थी, तो मेरी मां मुझे सुनाने के लिए किताबें पढ़ती थीं। इस तरह मैंने किताबें पढ़ना अपनी मां से सीखा। मां ने ही मुझे किताबों से प्रेम करना सिखाया।
विज्ञापन


मैं किसी ऐसे लेखक को नहीं जानती, जिसे इस दुनिया में असहज महसूस न हुआ हो। हम सभी किसी न किसी अर्थ में स्वयं को निर्वासित समझते हैं। यही कारण है कि हम लिखते हैं। हमें लगता है कि हम इस दुनिया में फिट नहीं हैं, कि यह दुनिया हमारे लायक नहीं है। अगर आपको यह दुनिया अपने घर जैसी लगेगी, तो आप कभी उपन्यास नहीं लिख सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं इसका वर्णन नहीं कर सकती कि लिखना मुझे कितना प्रिय है। अगर लोग यह जान जाएं कि लेखन कितनी खुशी देता है, तो लोग हमेशा लिखते ही रहेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा रहस्य है। लेखन रहस्यमय होता है, ऐसा माना जाता है, लेकिन किसी भी तरह से अगर आप लिखने लगते हैं, तो अंततः यह खुशी देता है। हम दुनिया की प्रतिक्रिया में लिखते हैं, हम जो पढ़ते और सीखते हैं, उसकी प्रतिक्रिया में लिखते हैं और अंत में हम अपनी आंतरिक भावना, अपने जीवन के लिए लिखते हैं।
-मशहूर अमेरिकी उपन्यासकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed