फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Why Indian cricket team is unstoppable in home condition under Virat Kohli captaincy

टेस्ट मैचों में भारत को घर में हराना क्यों नामुमकिन होता जा रहा है?

Shivendra Kumar Singh शिवेंद्र कुमार सिंह
Updated Tue, 22 Oct 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
Why Indian cricket team is unstoppable in home condition under Virat Kohli captaincy
जीत के बाद विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विशाखापट्टनम में भारत ने पहला टेस्ट मैच 203 रनों से जीता था। पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने करीब 192 ओवर बल्लेबाजी की। पुणे में दूसरे टेस्ट मैच में भारत एक पारी और 137 रन से जीता।

विज्ञापन

दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 172 ओवर बल्लेबाजी की।

तीसरा टेस्ट मैच रांची में था, जिसे भारत ने एक पारी और 202 रन से अपने नाम किया। तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने करीब 104 ओवर बल्लेबाजी की। तीनों टेस्ट मैच के नतीजे आपके सामने हैं।
विज्ञापन


आप देख सकते हैं कि मैच दर मैच भारतीय टीम की जीत का अंतर बढ़ता चला गया। इसके उलट दक्षिण अफ्रीका का संघर्ष कमजोर होता चला गया। तीसरे टेस्ट मैच के आते आते तो लगा ही नहीं कि ये दक्षिण अफ्रीका की टीम है। दोनों टीमों के प्रदर्शन का फर्क कुछ और बेसिक आंकड़े बताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ घर के शेर नहीं

Why Indian cricket team is unstoppable in home condition under Virat Kohli captaincy
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाजों में दक्षिण अफ्रीका का एक भी बल्लेबाज नहीं है। पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दक्षिण अफ्रीका का एक भी गेंदबाज नहीं है। पूरी टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सिर्फ दो शतक लगे। जो दो शतक डीन एल्गर और क्विंटन डिकॉक ने पहले टेस्ट मैच में लगाए थे। भारत की तरफ से कुल सात शतक लगे। इसमें रोहित शर्मा के 3, मयंक अग्रवाल के 2 और कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे का 1-1 शतक शामिल है।

इन आंकड़ों में ही इस सवाल का जवाब छिपा हुआ है कि अपने घर में भारत को टेस्ट मैच में हराना नामुमकिन क्यों होता जा रहा है। सबसे बड़ी बात ये है कि अब इस कामयाबी के लिए सिर्फ पिच को श्रेय देना भारतीय टीम की उपलब्धि के साथ अन्याय होगा। तीनों टेस्ट मैचों में पिच से कई गुना ज्यादा श्रेय टीम के खिलाड़ियों के एकजुट प्रदर्शन को जाता है। विराट चाहते भी यही थे कि उनकी टीम को सिर्फ घर का शेर कहकर ना बुलाया जाए।

विराट ने दक्षिण अफ्रीका का दिमाग पढ़ा

Why Indian cricket team is unstoppable in home condition under Virat Kohli captaincy
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

इस पूरी सीरीज में विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीकी का दिमाग पढ़ लिया था, उन्होंने खिलाड़ियों पर नहीं उनके दिमाग पर हमला बोला। पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में आर. अश्विन के सात विकेट लेने के बाद अफ्रीकी बल्लेबाज स्पिनर्स के खिलाफ सतर्क थे। जबकि बाकी बची पारियों में उन्हें असली चोट तेज गेंदबाजों ने पहुंचाई।

सीरीज में 26 विकेट तेज गेंदबाजों के खाते में आए हैं। इसमें मोहम्मद शमी के 13, उमेश यादव के 11 और ईशांत शर्मा के 2 विकेट शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस आखिरी मैच तक यही नहीं समझ पाए कि उनका टीम संयोजन क्या होना चाहिए।

तीसरे टेस्ट मैच में उन्होंने क्विंटन डिकॉक को सलामी बल्लेबाजी का रोल दिया लेकिन वो भी कामयाब नहीं हुआ। कागिसो रबाडा और फिलेंडर का प्रदर्शन अफ्रीकी फैंस के लिए निराशाजनक रहा। रबाडा को एक अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज के तौर पर ये सोचना होगा कि क्या वो सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में 4 ओवर तक ही अपना रूतबा दिखाने की कूवत रखते हैं, क्योंकि आईपीएल के 4 ओवर का कमाल जेब तो गर्म कर सकता है, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में इज्जत नहीं दिला सकता, उसके लिए टेस्ट क्रिकेट में कामयाबी हासिल करनी पड़ती है। फिलहाल 3 टेस्ट मैच में 7 विकेट लेने से तो उन्हें वो कद और इज्जत नहीं मिलने वाली।

इस बल्लेबाजी के सामने दुनिया की कौन सी टीम टिकेगी?

Why Indian cricket team is unstoppable in home condition under Virat Kohli captaincy
विराट-रोहित - फोटो : social media

जिस टीम के पांच बल्लेबाजों की औसत 70 से ऊपर की हो, इसमें से 3 बल्लेबाजों का औसत 85 से ऊपर का हो तो उसके सामने दुनिया की कोई भी टीम नहीं टिक पाएगी। टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों में
चेतेश्वर पुजारा को छोड़ दिया जाए तो हर बल्लेबाज के खाते में शतक है। पुजारा को इस सीरीज में 2 अर्धशतकों से संतोष करना पड़ा।

मध्यक्रम में रवींद्र जडेजा ने 2 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा उन्होंने 13 विकेट लिए। यानी सच्चाई ये है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट टेबल में अगर इस वक्त टीम इंडिया सबसे आगे नजर आ रही है तो उसकी वजह कतई ये नहीं कि वो अपने घर में खेलकर उस पायदान तक पहुंची है बल्कि उसकी वजह ये है कि इस वक्त टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन लाजवाब है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed