फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Why do leaves fall from trees

दूसरा पहलू: पेड़ से क्यों गिरती हैं पत्तियां?

Mon, 19 Jan 2026 07:41 AM IST
लव गौर मटिल्डा ब्राउन
मटिल्डा ब्राउन Published by: लव गौर Updated Mon, 19 Jan 2026 07:41 AM IST
सार

कभी-कभी पेड़ के लिए पत्तियों को छोड़ देना ही बेहतर होता है। पेड़ अच्छी चीजों को बचाकर रखते हैं और पर्याप्त पानी होने पर उसका इस्तेमाल करके बिल्कुल नए पत्ते उगा सकते हैं।

विज्ञापन
Why do leaves fall from trees
पेड़ से क्यों गिरती हैं पत्तियां? - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

क्या आपने कभी सोचा है कि पेड़ अपनी उन पत्तियों को क्यों गिरा देते हैं, जो उनका भोजन बनाती हैं। दरअसल, पत्तियां केवल पेड़ का एक हिस्सा भर नहीं होतीं, वे उसकी रसोई भी होती हैं। सूरज की रोशनी को पेड़ों के लिए भोजन में बदलने का काम पत्तियां ही करती हैं। लेकिन इस प्रक्रिया के लिए पानी जरूरी है, जो मिट्टी से जड़ों तक और फिर तने-टहनियों की महीन नलिकाओं से होकर पत्तियों तक पहुंचता है। ऊंचे पेड़ों के लिए यह यात्रा किसी लंबी चढ़ाई से कम नहीं होती।
विज्ञापन


जब पानी की कमी होती है, तो पत्तियां अपना काम ठीक से नहीं कर पातीं। ऐसे में पेड़ पत्तियों में मौजूद पोषक तत्वों को वापस अपने तने और जड़ों में खींच लेता है, ताकि कुछ भी व्यर्थ न जाए। जब पत्तियां अपना काम पूरा कर देती हैं और भीतर से खाली हो जाती हैं, तो पेड़ उन्हें थामे नहीं रखता। नतीजतन, पत्तियां जमीन पर गिर जाती हैं या हवा के झोंके में उड़ जाती हैं। इस तरह उन्हें रीसाइकल किया जा सकता है। कुछ पेड़ हर साल अपनी पत्तियां गिराते हैं। इन्हें पर्णपाती पेड़ कहा जाता है। ये आमतौर पर उन इलाकों में पाए जाते हैं, जहां सर्दियां ठंडी और बर्फीली होती हैं। ठंड में पेड़ के भीतर का पानी जम सकता है, जिससे पत्तियां नष्ट हो जाती हैं। इसलिए मौसम बदलते ही पेड़ पहले से तैयारी कर लेते हैं और पोषक तत्व बचाकर पत्तियां गिरा देते हैं। दिलचस्प बात यह है कि उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में भी पर्णपाती पेड़ होते हैं, जहां ठंड नहीं पड़ती। वहां सर्दी का मतलब होता है-सूखा। जब बारिश रुक जाती है और पानी की कमी होने लगती है, तो पेड़ अपनी पत्तियां गिरा देता है।
विज्ञापन


ऐसे समय में पेड़ खाना बनाने के बजाय, आराम करता है। जैसे भालू सर्दियों में शीतनिद्रा में चला जाता है और पूरी सर्दी सोता रहता है, वैसे ही पेड़ भी लंबी नींद में चले जाते हैं। यह नींद तब तक रहती है, जब तक तनों की नलिकाओं में पानी फिर से बहना शुरू नहीं हो जाता। यह वसंत ऋतु में हो सकता है या तब, जब बारिश शुरू होती है। तब पेड़ जागता है और नए पत्ते निकालता है, ताकि वह फिर से भोजन बना सके। कुछ पेड़ साल भर हरे-भरे रहते हैं-इन्हें सदाबहार पेड़ कहा जाता है। पर उनकी पत्तियां भी हमेशा नहीं रहतीं। पुरानी, खराब या जानवरों द्वारा चबाई गई पत्तियां अंततः गिर जाती हैं, क्योंकि वे अपना काम सही से नहीं कर पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेशक, पत्तियां पेड़ के लिए अनमोल होती हैं, लेकिन कभी-कभी पेड़ के लिए उन्हें छोड़ देना ही बेहतर होता है। ऐसे में, पेड़ अच्छी चीजों को बचाकर रखते हैं और पर्याप्त पानी होने पर उसका इस्तेमाल करके बिल्कुल नए पत्ते उगा सकते हैं।- द कन्वर्सेशन से
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed