फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Tutankhamun Tomb Mystery: New Research Hints at Hidden Chambers Behind the Walls

रहस्य: तूतनखामेन के मकबरे के पीछे छिपा है क्या कोई और राज? नई जांच में मिले गुप्त कमरों के संकेत

Wed, 14 Oct 2026 07:18 AM IST
शिवम गर्ग जे सिल्वरस्टीन
जे सिल्वरस्टीन Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 14 Oct 2026 07:18 AM IST
सार

तूतनखामेन का मकबरा दुनियाभर के पुरातत्वविदों का ध्यान खींच रहा है। नई जांच में मिले संकेतों के अनुसार, इसके कमरों के पीछे कुछ और भी रहस्य छिपा है।

विज्ञापन
Tutankhamun Tomb Mystery: New Research Hints at Hidden Chambers Behind the Walls
तूतनखामेन का मकबरा क्यों है खास? - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

मिस्र में तूतनखामेन के मकबरे के सजावटी कमरों के पीछे छिपी हुई जगहों के बारे में जानने की फिर से दिलचस्पी पैदा हुई है। शोधकर्ताओं का मानना है कि अगर ये छिपे कमरे मौजूद हैं, तो इनमें तूतनखामेन की सौतेली मां और सास नेफरतीती का मकबरा भी हो सकता है। यह धारणा सबसे पहले एक दशक से भी ज्यादा समय पहले दी गई थी। मशहूर पुरातत्वविद निकोलस रीव्स ऐसे सुरागों का हवाला देते हैं।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं के एक दल ने 2023 और 2024 के बीच तूतनखामेन के मकबरे (जिसे केवी62 के नाम से भी जाना जाता है) में पुरातत्व और भूभौतिकीय जांच का काम किया। मुख्य शोधकर्ता ममदौह एल्दामाती ने नेचर  पत्रिका को बताया कि नतीजों से केवी62 के पीछे छिपी संरचनाओं के संकेत मिलते हैं। दरअसल, मिस्र के राजा फराओ के लिए यह दफन की जगह असामान्य रूप से छोटी है। रीव्स का तर्क है कि यह लगभग 1350-1325 ईसा पूर्व के एक बड़े शाही कब्र परिसर का सिर्फ बाहरी हिस्सा है। आगे की जांच इस बात पर निर्भर करती थी कि क्या भूभौतिकी तकनीक के जरिये दीवार को नुकसान पहुंचाए बिना उसके आर-पार देखा जा सकता है। शुरुआती जांच में कम आवृत्ति वाले ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) का इस्तेमाल किया गया, जो मुख्य रूप से 400-900 मेगाहर्ट्ज के दायरे में काम करते थे। ऐसी आवृत्ति आसपास के चूने-पत्थर में ज्यादा गहराई तक जा सकती है। लेकिन, इससे तस्वीरों की गुणवत्ता पर असर पड़ता है। हाल की जांच में माइक्रोग्रैविटी सर्वे भी शामिल किए गए, जो जमीन के नीचे घनत्व में अंतर के कारण पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में होने वाले मामूली बदलावों को मापते हैं। दोनों तरह की जांच में चुनौती यह है कि उनसे दीवार के ठीक पीछे किसी बड़े खुले कमरे का साफ सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन


इस बात को समझाने के लिए छिपे हुए कमरे की धारणा मानने वालों का कहना है कि हो सकता है कि किसी भी रास्ते को जान-बूझकर मलबे से भर दिया गया हो, जिससे उन खाली जगहों के संकेत छिप गए हों, जिनका पता लगाने की उम्मीद जांचकर्ताओं को शुरू में थी। यह बात सही लग सकती है। लेकिन, यह अब भी केवल एक अनुमान भर है, कोई पक्का तथ्य नहीं। अब आने वाले महीनों में इस बात पर फैसला लिया जा सकता है कि क्या मकबरे की दीवार में सावधानी से छेद करके उसमें छोटे कैमरे लगाए जाएं। शायद तभी तूतनखामेन के मकबरे का अनसुलझा रहस्य सुलझ सके।    -द कन्वर्सेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed