{"_id":"68c60bcd35c898ed6f066256","slug":"something-different-unique-views-of-spotted-lake-in-canada-confluence-of-science-and-spirituality-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ अलग: धब्बेदार झील के अनोखे नजारे, कनाडा की स्पॉटेड लेक विज्ञान और आध्यात्मिकता का संगम...","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
कुछ अलग: धब्बेदार झील के अनोखे नजारे, कनाडा की स्पॉटेड लेक विज्ञान और आध्यात्मिकता का संगम...
Sun, 14 Sep 2025 05:57 AM IST
ज्योति भास्कर
सुमित कुमार, हल्द्वानी (उत्तराखंड)
सुमित कुमार, हल्द्वानी (उत्तराखंड)
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 14 Sep 2025 05:57 AM IST
सार
आम तौर पर झीलें खूबसूरती की वजह से जानी जाती हैं, मगर कनाडा की एक झील अद्भुत सतह के लिए मशहूर है।
विज्ञापन
कनाडा की स्पॉटेड लेक
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट / एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में स्थित स्पॉटेड लेक यानी ‘धब्बेदार झील’ दुनिया के सबसे अनोखे प्राकृतिक स्थलों में गिनी जाती है। गर्मी के मौसम में यह झील असंख्य रंग-बिरंगे गोल धब्बों में बंट जाती है, जिन्हें देखकर लगता है, मानो किसी ने पानी की सतह पर चित्रकारी कर दी हो। यही दृश्य इसे ‘स्पॉटेड लेक’ नाम देता है।
विशेषज्ञ बताते हैं कि इस झील में मैग्नीशियम सल्फेट, कैल्शियम और सोडियम सल्फेट जैसे खनिज अत्यधिक मात्रा में पाए जाते हैं। गर्मियों की धूप में पानी का वाष्पीकरण तेजी से होता है और सतह पर ये खनिज अलग-अलग आकार और रंग के धब्बे बनाते हैं। धब्बों का रंग पीला, नीला, हरा या सफेद हो सकता है, जो मौसम और खनिज की सांद्रता पर निर्भर करता है।
यह झील न केवल वैज्ञानिकों के लिए, बल्कि आदिवासी ओकानागन जनजाति के लोगों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस झील को उपचार और आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र माना जाता है। पुराने समय में इस झील के पानी और मिट्टी का उपयोग औषधीय उपचारों में किया जाता था। जनजाति के बुजुर्ग आज भी इसे पवित्र स्थल मानकर इसकी रक्षा करते हैं।
विज्ञापन
हालांकि पर्यटक इसके अनोखे नजारे को देखने के लिए यहां खिंचे चले आते हैं। अधिकांश लोग इसे सड़क किनारे बने दृश्य बिंदुओं से देखते हैं, ताकि इसकी पारिस्थितिकी और सांस्कृतिक पवित्रता प्रभावित न हो। स्पॉटेड लेक हमें यह याद दिलाती है कि प्रकृति केवल सौंदर्य ही नहीं, बल्कि विज्ञान और आध्यात्मिकता का संगम भी है। यह झील कनाडा की धरोहर होने के साथ-साथ पूरे विश्व के लिए इस बात का प्रमाण है कि धरती की गोद में अब भी अनगिनत रहस्य छिपे हैं, जिनको हम समझने की कोशिश कर रहे हैं।