{"_id":"6b0780b1af6176be77069359","slug":"from-jagadish-chandra-bose-to-talking-plants-how-plants-are-learning-to-communicate-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा पहलू: अब पौधे भी करेंगे गुफ्तगू, बताएंगे कब चाहिए पानी और खाद","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
दूसरा पहलू: अब पौधे भी करेंगे गुफ्तगू, बताएंगे कब चाहिए पानी और खाद
Thu, 26 Nov 2026 06:45 AM IST
शिवम गर्ग
अमित मुद्गल
अमित मुद्गल
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 26 Nov 2026 06:45 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
बोस की धड़कन और मिली से गुफ्तगू
- फोटो :
अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी
विस्तार
पंचतंत्र में ‘दो दोस्त और बोलने वाला पेड़’ (धर्मबुद्धि व पापबुद्धि की कथा) में पेड़ के गवाही देने का प्रसंग आता है। कालिदास के अभिज्ञान शाकुंतलम में आश्रम के पेड़-पौधे शकुंतला को बहन मानते हैं और विदाई पर वियोग में आंसू (पत्ते) गिराते हैं। भले ही यह बात किस्से-कहानियों में सिमटी रही हो, पर अब यह बात साबित हो रही है कि पेड़-पौधे भी संवाद कर सकते हैं।
लंदन की रॉयल सोसाइटी में जब करीब 125 साल पहले भारत के महान वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस पौधों की धड़कन (विद्युत स्पंदन) को साबित कर रहे थे, तो शायद ही किसी ने यह सोचा होगा कि यह सिलसिला पौधों से गुफ्तगू तक पहुंच जाएगा। अक्तूबर 2023 में जापान की साइतामा यूनिवर्सिटी के जीवविज्ञानी मासात्सुगु टोयोटा व उनकी टीम ने सरसों परिवार के पौधों को ऐसे मॉडिफाई किया कि खतरे के समय उनके भीतर दौड़ने वाले कैल्शियम सिग्नल्स हरे रंग में चमकने लगे।
एक पौधे पर कैटरपिलर छोड़ा गया, तो उसने हवा में रासायनिक गंध छोड़ी। पड़ोसी पौधे ने गंध महसूस की, तो उसके भीतर भी हरी तरंगें दौड़ गईं। जिस तथ्य को डॉ. जगदीश चंद्र बोस ने खुद के बनाए यंत्र ‘क्रेस्कोग्राफ’ की मदद से सवा सौ साल पहले प्रमाणित किया था, वह एक नए रूप में सामने आया। अप्रैल 2026 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी बॉटैनिक गार्डन की ‘टॉकिंग प्लांट्स’ प्रदर्शनी में 20 पौधों के पास क्यूआर कोड लगाए गए। कोड स्कैन करते ही एआई की मदद से पौधे बोलने लगे। यहां हर पौधे का अपना नाम था। जैसे छुई-मुई का पौधा ‘मिली’। एक आगंतुक ने ‘मिली’ से पूछा, ‘बिना मांसपेशियों के वह इतनी तेजी से कैसे हिलती है?’ उसने समझाया कि छूने पर पत्तियों की कोशिकाओं से पानी निकलता है। पानी का दबाव घटते ही पत्तियां झुक जाती हैं, ताकि चरने वाले जानवर उसे मृत या बेकार समझकर छोड़ दें।
भारत में भी बॉटैनिक गार्डन्स में क्यूआर कोड टैगिंग स्मार्ट खेती व पौधों पर तेजी से शोध हो रहा है। ऐसे गमले तैयार कर लिए गए हैं, जिनमें लगे सेंसर यह बताते हैं कि पौधे को पानी या खाद की आवश्यकता है, पर यदि पौधा खुद बताए कि मुझे पानी या पोषक तत्व चाहिए। यह खोज इसी का आधार बनेगी। लंदन की एमआरसी लेबोरेटरी ऑफ मेडिकल साइंसेज के वैज्ञानिकों ने ऐसे पौधे विकसित किए हैं, जो अंधेरे में हरे व लाल रंग में चमककर संक्रमण के दौरान रोग-प्रतिरोधक क्षमता दिखाते हैं। इस तरह से भविष्य में फसलें बीमारी या सूखे की शुरुआत होते ही रंग बदलकर किसानों को चेतावनी दे सकेंगी। यानी वह दिन दूर नहीं जब किसान अपनी फसल से बात कर सकेंगे। उनके संकेत समझ सकेंगे व अपने संदेश उन्हें भेज सकेंगे।