फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   shivaji maharaj jayanti, shivaji maharaj rajmudra in sanskrit

शिवाजी महाराज जयंती विशेष: संस्कृत में है शिवाजी महाराज की राजमुद्रा, इसके शब्द-शब्द हैं विशेष

Sat, 19 Feb 2022 01:41 PM IST
Anurag Sharma अनुराग शर्मा
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:41 PM IST
सार

आज प्रजा वत्सल, महापराक्रमी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है।

विज्ञापन
shivaji maharaj jayanti, shivaji maharaj rajmudra in sanskrit
शिवाजी महाराज से पहले अधिकतर राजमुद्राएं फ़ारसी में होती थी, लेकिन शिवाजी की राजमुद्रा संस्कृत में है।  - फोटो : Pixabay

विस्तार

आज प्रजा वत्सल, महापराक्रमी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। पीढ़ियों से शिवाजी महाराज भारत भूमि में बसने वालों के प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनके पिता शाहजी ने बहुत कम उम्र में ही उन्हें राजमुद्रा देकर उनके जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर दिया था। शिवाजी महाराज से पहले अधिकतर राजमुद्राएं फ़ारसी में होती थी, लेकिन शिवाजी की राजमुद्रा संस्कृत में है। 

विज्ञापन


शिवाजी महाराज की राजमुद्रा पर लिखा है-

"प्रतिपच्चंद्रलेखेव वर्धिष्णुर्विश्ववन्दिता ।।
शाहसूनोः शिवस्यैषा मुद्रा भद्राय राजते ।।


प्रतिपदा के चंद्रमा की तरह बढ़ने वाली और पूरे विश्व में वंदनीय, शाहजी के पुत्र शिवाजी की, यह मुद्रा लोक कल्याण के लिए ही विराजमान है। वर्धिष्णु एक विशेषण है जिसका अर्थ हुआ बढ़ता हुआ या बढ़ती हुई (जिस अर्थ में शिवाजी महाराज की राजमुद्रा में इस शब्द का प्रयोग हुआ है)। 

विज्ञापन


कम ही लोग जानते हैं कि भगवान विष्णु का भी एक नाम है- वर्धिष्णु। यह नाम गरुड़ पुराण के विष्णु सहस्रनाम में मिलता है। इसके अलावा, सुब्रह्मण्यम सहस्रनाम के अनुसार यह भगवान कार्तिकेय का भी नाम है। इसी से मिलते-जुलते कुछ और नाम देखिए: 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • जिष्णु: यह अर्जुन, भगवान विष्णु, इंद्र, सूर्य, राम और कार्तिकेय का नाम है। जिष्णु का अर्थ है विजेता। 
  • रोचिष्णु: यह भगवान शिव, राम और सूर्य का नाम है। रोचिष्णु का अर्थ है-वे जो प्रकाशमान हैं या वे जो प्रतिभाशाली हैं। 
  • अञ्जिष्णु: यह भी भगवान सूर्य का नाम है। अर्थ है जो बहुत प्रकाशमान हैं। 
  • यजिष्णु: जो प्रार्थनाशील है।
  • दिष्णु: जो देने वाला है या उदार हृदय वाला है।
  • भ्राजिष्णु: वे जो भव्य या उत्कृष्ट हैं या वे जो सुंदर वस्त्र और आभूषण पहनते हैं। यह भगवान विष्णु, राम, शिव और कार्तिकेय का नाम है। 


--------------------------
संदर्भ:

विष्णु सहस्रनाम महाभारत
विष्णु सहस्रनाम गरुड पुराण
राम सहस्रनाम
सुब्रह्मण्यम सहस्रनाम
शिव सहस्त्रनाम शिव पुराण
सूर्य सहस्रनाम
महाभारत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed