{"_id":"69893a6e9cd2eb6759008fa0","slug":"philosophy-death-inner-reflection-depth-of-life-human-emotions-fear-and-courage-social-pressure-creativity-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन धारा: हमने अपने भीतर क्या जीवित रखा? जीवन की लंबाई नहीं, उसकी गहराई मायने रखती है","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
जीवन धारा: हमने अपने भीतर क्या जीवित रखा? जीवन की लंबाई नहीं, उसकी गहराई मायने रखती है
Mon, 09 Feb 2026 07:07 AM IST
देवेश त्रिपाठी
नॉर्मन कजिंस
नॉर्मन कजिंस
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Mon, 09 Feb 2026 07:07 AM IST
सार
मृत्यु तो निश्चित है। वह प्रकृति का नियम है, जिसे कोई रोक नहीं सकता। प्रश्न यह नहीं है कि मृत्यु कब आएगी, बल्कि यह है कि उसके आने तक हम किस तरह का जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन
जीवन धारा
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हम अक्सर मृत्यु को जीवन की सबसे बड़ी क्षति मानते हैं। हमें लगता है कि किसी व्यक्ति का चले जाना, उसकी सांसों का थम जाना ही अंतिम और सबसे गहरा दुख है। हम मृत्यु का नाम सुनते ही सिहर उठते हैं। लेकिन इस सोच में हम एक बहुत बड़ी सच्चाई को भूल जाते हैं। मृत्यु तो निश्चित है। वह प्रकृति का नियम है, जिसे कोई रोक नहीं सकता। प्रश्न यह नहीं है कि मृत्यु कब आएगी, बल्कि यह है कि उसके आने तक हम किस तरह का जीवन जी रहे हैं। मृत्यु जीवन की सबसे बड़ी हानि नहीं है, बल्कि सबसे बड़ी हानि वह है, जो हमारे भीतर जीवित रहते हुए मर जाता है। जब हम जीना भूल जाते हैं, तभी हमारे भीतर मृत्यु शुरू होती है। जीने का अर्थ केवल जिम्मेदारियां निभाना नहीं है। जीना है महसूस करना, सवाल करना, गलतियों से सीखना और अपने मन की आवाज को सुनना। लेकिन जीवन की दौड़ में हम इतने व्यस्त हो जाते हैं कि संवेदनाएं बोझ लगने लगती हैं। हम सपनों को अव्यावहारिक कहकर त्याग देते हैं, इच्छाओं को डर के नाम पर दबा देते हैं और धीरे-धीरे एक ऐसा जीवन जीने लगते हैं, जो सुरक्षित तो होता है, पर जीवंत नहीं होता।
जब प्रयास करने की इच्छा खत्म हो जाती है, जब कुछ नया शुरू करने का साहस नहीं बचता, जब असफलता का डर हमें जकड़ लेता है, तब हम जीवित रहकर भी जीवन से दूर हो जाते हैं। यह एक शांत मृत्यु होती है, जिसमें कोई शोर नहीं होता, कोई आंसू नहीं बहते, पर भीतर कुछ हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। मृत्यु का भय हमें जीवन से जोड़ने के बजाय उससे काट देता है। हम सोचते हैं कि समय कम है, इसलिए जोखिम नहीं ले सकते। हम कहते हैं कि हालात ठीक नहीं हैं, इसलिए इंतजार करना बेहतर है। लेकिन यह इंतजार ही वह जगह है, जहां जीवन फिसलता चला जाता है। समय गुजरता रहता है और हम बस देखते रहते हैं। इसी बीच हमारे भीतर की जिज्ञासा, उत्साह और रचनात्मकता दम तोड़ देती है। सबसे बड़ा नुकसान तब होता है, जब हम स्वयं से समझौता कर लेते हैं। जब हम वह बन जाते हैं, जो हम नहीं हैं, केवल इसलिए कि समाज को यही स्वीकार्य है। जब हम अपने विचारों को छोटा कर लेते हैं, ताकि टकराव न हो। जब हम सच बोलने से बचते हैं, क्योंकि चुप रहना आसान लगता है। हर ऐसा समझौता हमारे भीतर के किसी हिस्से को कमजोर करता है। जीवन का मूल्य उसकी लंबाई में नहीं, उसकी गहराई में होता है। कोई व्यक्ति सौ वर्ष जी सकता है, फिर भी भीतर से खाली रह सकता है, जबकि कोई कम समय में भी जीवन को पूरी तरह महसूस कर सकता है। फर्क इस बात से पड़ता है कि हमने अपने भीतर क्या जीवित रखा। क्या हमने प्रेम को जीवित रखा, करुणा, सच्चाई को, या केवल डर और आदतों के सहारे समय काटा। मृत्यु अपरिहार्य है, लेकिन भीतर का मर जाना हमारी अपनी लापरवाही का परिणाम होता है। हम चाहें तो अपने भीतर की संवेदनाओं को बचा सकते हैं।