फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Mohd Siraj wins hearts indian won asia cup, know his journey in hindi

मोहम्मद सिराज: मां दूसरों के घरों में करती थी काम, बेटा बना भारत की शान

Mon, 18 Sep 2023 01:35 PM IST
Vinod Patahk विनोद पाठक
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:35 PM IST
सार

मोहम्मद सिराज टी-20 के आठ मैच खेलकर 11 विकेट, 29 वनडे खेलकर 53 विकेट और 21 टेस्ट मैच खेलकर 59 विकेट ले चुके हैं। वो इस समय टीम इंडिया की बॉलिंग की रीढ़ बने हुए हैं।

विज्ञापन
Mohd Siraj wins hearts indian won asia cup, know his journey in hindi
मोहम्मद सिराज एशिया कप 2023 - फोटो : Twitter

विस्तार

एशिया कप-2023 भारत की झोली में डालने वाले मोहम्मद सिराज की कहानी फिल्मी है। मोहम्मद सिराज के पिता हैदराबाद में ऑटो ड्राइवर थे और मां दूसरों के घरों पर काम करती थी। मोहम्मद सिराज को क्रिकेट खेलना तो पसंद था, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि वह क्रिकेट अकादमी में नहीं जा सकते थे, लेकिन क्रिकेट के प्रति जुनून ने मोहम्मद सिराज को आज दुनिया के सफल गेंदबाजों की कतार में लाकर खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


एशिया कप के फाइनल में जिस तरह उनकी स्विंग होती गेंदों ने श्रीलंका के 6 बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा, उसकी प्रशंसा दुनिया का हर एक क्रिकेट प्रेमी कर रहा है।
विज्ञापन


हैदराबाद में वर्ष 1994 में जन्मे मोहम्मद सिराज का बचपन गरीबी में ही बीता। वो कक्षा 12 तक ही पढ़ सके। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के शहर से आने वाले मोहम्मद सिराज की बचपन में रुचि बल्लेबाजी में थी, लेकिन फिर उन्हें बॉलिंग करने में मजा आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमाल की बात यह है कि मोहम्मद सिराज जब कक्षा 7 में पढ़ रहे थे, तब उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। मो. सिराज शुरुआत में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेले और वहीं से अपनी गेंद में धार देना शुरू किया।


रणजी में शानदार प्रदर्शन और आईपीएल में मौका

मोहम्मद सिराज जब 21 वर्ष के हुए तो उन्हें हैदराबाद के लिए रणजी में खेलने का मौका मिला। 2015 में रणजी में सिलेक्शन के बाद अपने दूसरे सेशन में उन्होंने 9 मैचों में 41 विकेट लिए। दो साल रणजी खेलने के बाद उनके क्रिकेट जीवन में सबसे बड़ा बदलाव आया। उन पर इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) की सनराइजर्स हैदराबाद टीम के मेंटर और टीम इंडिया के पुराने धुरंधर वीवीएस लक्ष्मण की निगाह पड़ी।

मो.सिराज को वर्ष 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा और यहां से उनके आईपीएल करियर की शुरुआत हुई। वर्ष 2018 से वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं और वर्ष 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 7 करोड़ रुपए में रिटेन किया।

आईपीएल में प्रदर्शन को देखते हुए मोहम्मद सिराज को अपना पहला इंटरनेशनल टी-20 मैच भी जल्द खेलने का मौका मिल गया। नवंबर 2017 में उन्होंने भारतीय टीम के लिए टी-20 में पदार्पण किया। हालांकि, अपने पहले ही मैच में वो बेहद मंहगे साबित हुए और चार ओवर में 53 रन देकर एक ही विकेट ले सके। करीब साल भर बाद ही जनवरी 2019 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में खेलने का मौका मिला। फिर दो साल बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ष 2020 में टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया।

भारतीय बॉलिंग के रीढ़

मोहम्मद सिराज टी-20 के आठ मैच खेलकर 11 विकेट, 29 वनडे खेलकर 53 विकेट और 21 टेस्ट मैच खेलकर 59 विकेट ले चुके हैं। वो इस समय टीम इंडिया की बॉलिंग की रीढ़ बने हुए हैं। मोहम्मद सिराज को आगामी वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम के लिए चुना गया है।

इस प्रतिभावान खिलाड़ी से यही उम्मीद है कि जैसा करिश्मा उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में एशिया कप फाइनल में दिखाया, वैसा ही वर्ल्ड कप में भी गेंदबाजी का जादू बिखेरेंगे। मोहम्मद सिराज उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो अपने जुनून और लगन से आगे बढ़ना चाहते हैं।

मोहम्मद सिराज बड़े दिल के खिलाड़ी भी हैं और श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में मैन ऑफ द मैच में मिली अपनी राशि को उन्होंने ग्राउंड स्टाफ को समर्पित कर दी। हर युवा को मोहम्मद सिराज से सीखना चाहिए।




-----------------
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकताु, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदाई नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed