{"_id":"6aff9c4911d7301ef40f576d","slug":"meaning-of-life-helping-others-happiness-compassion-and-social-service-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीखें दूसरों के लिए जीना: उम्र के साथ बदलता है जीवन का नजरिया, बढ़ता है सेवा और संवेदना का भाव","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
सीखें दूसरों के लिए जीना: उम्र के साथ बदलता है जीवन का नजरिया, बढ़ता है सेवा और संवेदना का भाव
Fri, 20 Nov 2026 06:33 AM IST
देवेश त्रिपाठी
वेंडी लस्टबैडर
वेंडी लस्टबैडर
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:33 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
धन-संपत्ति से ज्यादा अहम हो जाते हैं रिश्ते और अच्छे कर्म
- फोटो :
अमर उजाला ग्राफिक्स/AdobeStock
विस्तार
मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने कहा था, ‘आखिरकार, आप दूसरों को बचाए बिना, खुद को नहीं बचा सकते। दूसरों की रक्षा करना जीवन का पहला नियम है।’ जीवन की सबसे सुंदर सीखों में से एक यह है कि हमारा वास्तविक सुख केवल अपने लिए जीने में नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने में छिपा होता है।उम्र बढ़ने के साथ-साथ मनुष्य का दृष्टिकोण बदलने लगता है। युवावस्था में जहां हम अपनी इच्छाओं, सफलताओं, जरूरतों और जिम्मेदारियों में उलझे रहते हैं, वहीं जीवन के उत्तरार्ध में धीरे-धीरे हमारा ध्यान स्वयं से हटकर दूसरों की ओर जाने लगता है। उम्र के साथ मिलने वाले अनुभव और संघर्ष हमारी परिपक्वता, संवेदनशीलता, करुणा व सहानुभूति को गहरा कर देते हैं। हम समझने लगते हैं कि जीवन की सार्थकता केवल अपने लिए कुछ हासिल करने में नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के लिए भी कुछ अच्छा करने में है। किसी जरूरतमंद की सहायता करना, किसी अकेले व्यक्ति को अपनापन देना, बच्चों को शिक्षा देना, ये छोटे-छोटे कार्य वृद्धावस्था में भीतर से शक्ति और संतोष प्रदान करते हैं। शायद यही कारण है कि जीवन के इस दौर में भी हम दूसरों के लिए कुछ अच्छा करने का अवसर हमेशा खोज सकते हैं।
युवावस्था और जीवन के मध्य पड़ाव में हम घर-परिवार, नौकरी, बच्चों और आर्थिक जिम्मेदारियों में इतने व्यस्त रहते हैं कि अपने दायरे से बाहर देखने का अवसर ही नहीं मिलता। पर, जैसे-जैसे ये जिम्मेदारियां हल्की होती हैं, हमारे भीतर समाज से जुड़ने व दूसरों के लिए कुछ करने की इच्छा बढ़ने लगती है। बढ़ती उम्र हमें यह समझाती है कि जीवन की सबसे बड़ी पूंजी धन-संपत्ति नहीं, बल्कि रिश्ते, अपनापन व हमारे द्वारा किए गए अच्छे कार्य हैं। जीवन का सौंदर्य इस बात में नहीं है कि हमने अपने लिए कितना संचित किया, बल्कि इस बात में है कि हमने दूसरों के जीवन में कितना प्रेम और आशा बांटी। दूसरों के लिए जीना स्वयं को समृद्ध करने का सबसे सुंदर मार्ग है।