{"_id":"6b037d5fd9f9aa5235039b73","slug":"meaning-of-life-happiness-love-emotions-stop-overthinking-and-live-in-present-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में ही छिपे हैं सभी जवाब: खुशी और प्रेम को तर्क से नहीं, एहसासों से समझें","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
जीवन में ही छिपे हैं सभी जवाब: खुशी और प्रेम को तर्क से नहीं, एहसासों से समझें
Mon, 23 Nov 2026 05:10 AM IST
देवेश त्रिपाठी
ब्रियाना वीस्ट
ब्रियाना वीस्ट
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Mon, 23 Nov 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
जीवन का अर्थ तलाशने में न गंवाएं खुशियां
- फोटो :
अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
हमें अपने एहसासों का अर्थ समझने की कोशिश करनी चाहिए। हमें यह जानना चाहिए कि हम क्या सोचते हैं, हमारी आंतरिक मान्यताओं की शुरुआत कहां से हुई और क्या वे वास्तव में हमारी अपनी हैं। हमें उन चीजों की सूची बनानी चाहिए, जिन्हें हम महत्व देते हैं और जिन्हें नहीं देते। खुद से यह सवाल करना चाहिए कि हमें आखिर अपने भीतर किस चीज की कमी महसूस होती है और फिर यह देखना चाहिए कि उस कमी को दूर करने के लिए हम कितनी कोशिश कर रहे हैं। पर, हमें अपनी जिंदगी के मायने निकालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ऐसा करके हम अपनी ही राह का अर्थ इस तरह तलाशने लगते हैं, मानो वह राह हमें नियंत्रित कर रही हो, जबकि वास्तव में उसे दिशा देने का अधिकार हमारे पास है। हम अपने वर्तमान जीवन को उस व्यक्ति की सोच और पहचान के आधार पर समझने की कोशिश करने लगते हैं, जो हम कभी हुआ करते थे। जबकि जरूरी नहीं कि आज भी हम वही हों, जो पहले थे। तर्क का इस्तेमाल करना और अपने आसपास की चीजों के प्रति सचेत रहना, जीवन का अर्थ खोजने से बिल्कुल अलग है।दरअसल, हम हर अनुभव के पीछे कोई वजह तलाशने लगते हैं। हो सकता है कि जिंदगी के कई सवालों के जवाब मौजूद ही न हों। कुछ जवाब ऐसे होते हैं, जो अपने साथ कई नए सवाल लेकर आते हैं। कुछ बातें केवल जीवन जीने, परिस्थितियों से गुजरने और लगातार कोशिश करते रहने से ही समझ आती हैं। उन्हें पहले से समझ लेने या उनके बारे में बहुत ज्यादा सोचने से कुछ हासिल नहीं होता। सबसे खूबसूरत चीजों का कई बार कोई स्पष्ट अर्थ नहीं होता, कम से कम शुरुआत में तो बिल्कुल नहीं। प्रेम और सुंदरता भी तर्क की सीमाओं में नहीं बंधते। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं कि हमें इनके बारे में सोचते समय तर्क का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसका अर्थ सिर्फ इतना है कि इन्हें पूरी तरह समझने और महसूस करने के लिए हमें एक अलग तरह की समझ की जरूरत होती है। अपने सबसे सच्चे स्वरूप में हर खूबसूरत चीज थोड़ी रहस्यमयी होती है। उनका जादू उनके ही भीतर छिपे उस रहस्य में होता है, जिसका स्रोत हमें मालूम नहीं होता और जिसका अंत भी हमेशा स्पष्ट नहीं होता। ऐसी चीजों को समझने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें जीना और महसूस करना है। जो लोग प्रेम करने के तरीकों को समझने के बजाय उसके पीछे के कारण तलाशते हैं, वे अक्सर अपना जीवन व्यर्थ गंवा देते हैं। वे ऐसी राहें बनाने में लगे रहते हैं, जिनके सहारे अपनी खुशी को सही साबित कर सकें, जबकि उन्हें सिर्फ उस खुशी को महसूस करने की जरूरत होती है। वे अपनी खुशी को सहज बनाने के बजाय उस पर जरूरत से ज्यादा तर्क करने लगते हैं और इसी कोशिश में उसे महसूस करना भूल जाते हैं।
-101 ऐसेज दैट विल चेंज द वे यू थिंक के अनूदित अंश