फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Jeevan Dhara: There is no laboratory better than the mind

जीवन धारा: मन से बेहतर कोई प्रयोगशाला नहीं, विचारों की ताकत से अवधारणाओं को साकार करने की अनोखी विधि

Sat, 25 Apr 2026 06:46 AM IST
Nirmal Kant निकोला टेस्ला
निकोला टेस्ला Published by: Nirmal Kant Updated Sat, 25 Apr 2026 06:46 AM IST
सार

जब भी कोई नया विचार आए, तो उसे अपनी कल्पना में आकार दें। उसमें सुधार करें और मन में ही उसे जीवंत रूप में चलाकर देखें। यह प्रक्रिया बिना भौतिक संसाधनों के केवल अपने विचारों की शक्ति से किसी अवधारणा को विकसित करने की क्षमता देती है।

विज्ञापन
Jeevan Dhara: There is no laboratory better than the mind
जीवन धारा - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

समय के साथ निरंतर प्रयास के बाद मैंने स्वयं को इस प्रकार विकसित किया कि मेरे लिए चीजों की कल्पना करना अत्यंत सहज हो गया। इस तरह, अनजाने में ही मैं आविष्कार के विचारों और अवधारणाओं को साकार करने की इस अनोखी विधि को समझ पाया। कई लोग किसी प्रारंभिक विचार को अमल में लाने के लिए उपकरण बनाते हैं, लेकिन अक्सर उसी में उलझकर रह जाते हैं, क्योंकि वे उसके मूल सिद्धांत को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में, उन्हें परिणाम तो मिलते हैं, पर अक्सर गुणवत्ता की कीमत पर।
विज्ञापन


मेरा तरीका थोड़ा अलग है। मैं जल्दबाजी में विश्वास नहीं करता। जब भी कोई नया विचार मेरे मन में आता है, तो मैं उसे अपनी कल्पना में आकार देना शुरू कर देता हूं। उसकी संरचना को संवारता हूं, उसमें सुधार करता हूं और उसे अपने मन के भीतर ही जीवंत रूप में चलाकर देखता हूं। मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि मैं किसी यंत्र को प्रयोगशाला में वास्तविक रूप से चलाऊं या उसे अपने विचारों में ही परखूं, क्योंकि दोनों ही स्थितियों में परिणाम एक जैसे होते हैं। मैं अपने मन में ही उसकी कमियों को पहचानकर उसके संतुलन को जांच सकता हूं और उसे बेहतर बना सकता हूं। यही प्रक्रिया मुझे बिना भौतिक संसाधनों के केवल अपने विचारों की शक्ति से किसी भी अवधारणा को विकसित करने और उसे पूर्णता तक पहुंचाने की क्षमता देती है।
विज्ञापन


जब मैं इस स्तर तक पहुंच जाता हूं कि अपने आविष्कार में हर संभव सुधार शामिल कर चुका हूं और मुझे उसमें कोई कमी दिखाई नहीं देती, तब मैं उसे अंतिम और वास्तविक रूप देता हूं। मेरा उपकरण वैसा ही कार्य करता है, जैसी मैंने कल्पना की होती है, और प्रयोग का परिणाम भी बिल्कुल ठीक निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शायद ही कोई ऐसा विषय हो, जिसे गणितीय रूप से समझा न जा सके और जिसके प्रभावों की गणना या परिणामों का पूर्वानुमान उपलब्ध सैद्धांतिक और व्यावहारिक आंकड़ों के आधार पर न किया जा सके। इसलिए, मेरे विचार में किसी अपरिपक्व विचार को सीधे व्यवहार में लाना, जैसा कि सामान्यतः किया जाता है, ऊर्जा, धन और समय की बर्बादी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed