फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   IPL 2023 most expensive indian players have been failed see the full list

आईपीएल 2023 : फुस्स पटाखा निकले करोड़ों में बिके ये भारतीय बल्लेबाज

Tue, 30 May 2023 02:53 PM IST
Vinod Patahk विनोद पाठक
Updated Tue, 30 May 2023 02:53 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ को कौन भूल सकता है? आईपीएल से पहले वह एक मारपीट के विवाद में फंस गए थे। एक समय पृथ्वी शॉ को भारत के उभरते बल्लेबाजों में गिना जाने लगा था। वह टीम इंडिया का सभी फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

विज्ञापन
IPL 2023 most expensive indian players have been failed see the full list
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इस बार भी आईपीएल नहीं जीत पाई - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

अहमदाबाद में बारिश के बीच रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग ने गुजरात टाइटंस को अंतिम गेंद पर हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का खिताब फतेह कर लिया और इसी के साथ आईपीएल का यह सीजन भी समाप्त हो गया। आईपीएल में कई धुरंधर भारतीय क्रिकेटरों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। ये वे खिलाड़ी हैं, जो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नीली जर्सी पहनकर खेलते हैं। सभी की आईपीएल में बोली भी करोड़ों रुपये में लगती है।

विज्ञापन

के. एल. राहुल नहीं दिखे फॉर्म में

लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान के. एल. राहुल पूरे आईपीएल में फॉर्म में नजर नहीं आए। उन्होंने 9 मुकाबले खेले और 9 बार उन्हें बैटिंग का मौका मिला। दो हॉफ सेंचुरी के साथ वह मात्र 274 रन ही टीम के लिए जोड़ पाए। छक्के लगाने के लिए मशहूर रहे के.एल. राहुल ने पूरे आईपीएल में मात्र चार छक्के ही लगाए। उनकी टीम अंतिम चार में जरूर पहुंची, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जबकि लखनऊ सुपरजाइंट्स ने राहुल पर 17 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

विज्ञापन

हर बार की तरह इस बार आरसीबी फ्लॉप

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हमेशा की तरह इस बार भी आईपीएल नहीं जीत पाई। टीम अंतिम चार में भी जगह बनाने में सफल रही और टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन न केवल खराब रहा, बल्कि वह पूरे आईपीएल में कोई भी प्रभाव नहीं छोड़ पाए। दिनेश कार्तिक को 13 मैच खेलने का मौका मिला और उन्होंने मात्र 140 रन ही बनाए। 13 मैचों में मात्र 13 चौके और 5 छक्के उनके बैट से निकले। बेंगलुरु ने दिनेश कार्तिक पर 5.50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ को कौन भूल सकता है? आईपीएल से पहले वह एक मारपीट के विवाद में फंस गए थे। एक समय पृथ्वी शॉ को भारत के उभरते बल्लेबाजों में गिना जाने लगा था। वह टीम इंडिया के सभी फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने 8 मैचों में मौका दिया और 8 ही पारियों में उन्होंने मात्र 106 रन बनाए। 8 पारियों में मात्र एक बार वह छक्का लगा पाए। पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने 8 करोड़ में खरीदा है। 

पिछले सीजन में एक और खिलाड़ी, जिसने ज्यादा प्रभावित किया था, वह थे रियान पराग। राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी को 7 मैचों में ही मौका मिला और 7 पारियों में उन्होंने मात्र 78 रन बनाए, जिनमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स अंतिम चार में जगह नहीं बना पाई। रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन के लिए 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा था।

इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहे लखनऊ सुपरजाइंट्स के ही क्रुणाल पंड्या। क्रुणाल को 15 में से 14 मैचों में बल्लेबाजी का मौका मिला। हालांकि, पंड्या निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कोई भी अच्छी पारी नहीं खेली और वो मात्र 188 रन बना सके, जिसमें 15 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। क्रुणाल को लखनऊ सुपरजायंट्स ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।

IPL 2023 most expensive indian players have been failed see the full list
राहुल त्रिपाठी भी इस बार कुछ कमाल नहीं दिखा सके। - फोटो : IPL/BCCI

राहुल त्रिपाठी

सनराइजर्स हैदराबाद के राहुल त्रिपाठी की गिनती भी आईपीएल के अच्छे बल्लेबाजों में होती है, लेकिन इस बार उनका बल्ला भी शांत रहा। 13 मैचों की 13 पारियों में उन्होंने 273 रन ही बनाए और सभी पारियों में मिलाकर वह 10 छक्के ही लगा सके। राहुल को हैदराबाद 8.50 करोड़ रुपये देता है।

कुछ-कुछ यही स्थिति सनराइजर्स हैदराबाद के मयंक अग्रवाल की भी रही, जिन्होंने 10 पारियों में मात्र 270 रन बनाए और छह छक्के लगाकर ही संतोष किया। मयंक को हैदराबाद से 8.25 करोड़ रुपये मिलते हैं। मनीष पांडे की प्रतिभा से कौन परिचित नहीं है? दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी के नाम बड़ी-बड़ी पारियां आईपीएल में दर्ज हैं, लेकिन इस बार वह 10 मैचों की 9 पारियों में मात्र 160 रन ही बना पाए। 9 पारियों में मात्र 3 छक्के उनके नाम रहे। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से 2.40 करोड़ रुपये मिलते हैं।

अंबाती रायडू पर एक नजर

अंबाती रायडू चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए लंबे समय से खेल रहे हैं और अपनी जोरदार पारियों के लिए उनका नाम लिया जाता है, लेकिन इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16 मैचों में उन्हें मौका दिया और 12 पारियों में उन्हें बैटिंग का अवसर भी मिला। रायडू मात्र 158 रन ही बना पाए और उन्होंने 12 पारियों में 9 छक्के ही लगाए। रायडू को चेन्नई 6.75 करोड़ रुपये मिलते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदाई नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed