फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   India will become the center of chip innovation and manufacturing

सेमीकंडक्टर में आत्मनिर्भर भारत: दुनिया के लिए चिप बनाने को तैयार है देश

Wed, 10 Sep 2025 02:57 PM IST
शशांक द्विवेदी शशांक द्विवेदी
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:57 PM IST
सार

  • भारत 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन' के तहत चिप डिजाइन, निर्माण और पैकेजिंग में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
  • हाल ही में 'सेमिकॉन इंडिया 2025' में पीएम मोदी ने पहले स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर 'विक्रम 3201' का अनावरण किया।
  • देश में नए फैब निर्माण प्रोजेक्ट्स और 3nm चिप डिजाइन केंद्रों की स्थापना से भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
India will become the center of chip innovation and manufacturing
सेमीकंडक्टर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik.com

विस्तार

चिप्स-अर्थात् सेमीकंडक्टर-आज की तकनीकी दुनिया की रीढ़ हैं। मोबाइल फोन, ऑटोमोबाइल, 5G नेटवर्क, स्वास्थ्य उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सेना उपकरण-सभी में सेमीकंडक्टर हर जगह उपयोग हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने "इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन" की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य देश को चिप डिजाइन, निर्माण, पैकेजिंग और परीक्षण में आत्मनिर्भर बनाना है। इस लक्ष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु भारत ने कई बड़े कदम उठाए हैं और कई परियोजनाएँ राष्ट्रहित में अग्रसर हैं।

विज्ञापन


भारत, जो कभी सेमीकंडक्टर चिप्स के आयात पर निर्भर था, अब आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। हाल ही में आयोजित 'सेमिकान इंडिया 2025' सम्मेलन इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को सेमीकंडक्टर नवाचार और निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

विज्ञापन


सेमिकान इंडिया 2025

सेमीकंडक्टर चिप्स आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स का मूलभूत हिस्सा हैं। ये स्मार्टफोन, कंप्यूटर, ऑटोमोबाइल, चिकित्सा उपकरणों और रक्षा प्रणालियों में उपयोग होते हैं। इनकी मांग वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रही है, जिससे यह क्षेत्र निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सेमिकान इंडिया 2025 सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, जिसमें 48 देशों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस सम्मेलन में 48 देशों के 2,500 से अधिक प्रतिनिधियों, 350 से अधिक प्रदर्शकों, 150 से अधिक वक्ताओं और 20,750 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, इनमें 50 वैश्विक नेताओं ने विचार साझा किए ।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा, "दुनिया भारत पर विश्वास करती है और भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।" उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि "हमारी यात्रा भले ही देर से शुरू हुई हो, लेकिन हमें कोई रोक नहीं सकता है।" सम्मेलन में एक ऐतिहासिक क्षण तब आया जब प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का प्रथम पूर्णतः स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर "विक्रम 3201" का अनावरण किया। यह 32-बिट स्पेस-ग्रेड चिप इसरो द्वारा डिज़ाइन की गई तकनीक पर आधारित है, और एससीएल चंडीगढ़ में निर्मित है। इस चिप के माध्यम से भारत ने मिशन-क्रिटिकल इलेक्ट्रॉनिक्स में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उल्लेख किया कि सेमीकंडक्टर का वैश्विक बाजार कुछ वर्षों में 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर जाएगा, और इसमें भारत की भूमिका अहम रहेगी


भारत की सेमीकंडक्टर नीति और योजनाएं

भारत सरकार ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए कई योजनाएं बनाई हैं. इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM): इस मिशन के तहत चिप निर्माण के लिए 76,000 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन की घोषणा की गई है। इसमें से 65,000 करोड़ रुपये चिप निर्माण के लिए और 10,000 करोड़ रुपये मोहाली स्थित सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला के आधुनिकीकरण के लिए आवंटित किए गए हैं।

डीप टेक भारत 2025: यह पहल आईआईटी कानपुर में शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी और बायोसाइंसेज जैसे क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देना है।
राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली: इस प्रणाली के माध्यम से निवेशकों को केंद्र और राज्य सरकारों से अनुमतियाँ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर मिलती हैं, जिससे प्रक्रिया सरल और तेज होती है।

वर्तमान में, भारत में सेमीकंडक्टर डिज़ाइनिंग और निर्माण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं मसलन नोएडा और बेंगलुरु में अत्याधुनिक डिज़ाइन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ बिलियनों ट्रांज़िस्टर्स वाले चिप्स पर काम हो रहा है। 28 स्टार्टअप्स चिप डिज़ाइनिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं, जो नवाचार और विकास में योगदान दे रहे हैं। सरकार ने 10 लाख से अधिक लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रशिक्षण प्रदान किया है, जिससे मानव संसाधन की क्षमता में वृद्धि हुई है।

12 अगस्त 2025 को सरकार ने ओडिशा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में चार नए सेमीकंडक्टर निर्माण प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी-जिनका कुल निवेश ₹4,600 करोड़ (लगभग $524 मिलियन) है। इनमें सिलिकॉन कार्बाइड फैब ओडिशा में, सीडीआईएल विस्तारित निर्माण पंजाब में, और असिप टेक्नोलॉजीज द्वारा पैकेजिंग परीक्षण केंद्र आंध्र प्रदेश में शामिल है।

देश की प्रसिद्ध निर्माण कंपनी की सहायक कंपनी एलटीएससीटी ने $10 बिलियन के फेब निर्माण का उद्देश्य रखा है, जो 2027 तक पूरा होना है। कंपनी मेम्स , आरएफ और स्मार्ट पावर चिप्स डिजाइन कर रही है, और शुरुआत 2025 में उत्पादन से होना है।

हरियाणा ने गुड़गांव में स्टार्ट-अप्स हेतु विश्व स्तरीय इनक्यूबेटर की घोषणा की। इसमें इनोवेशन लैब , प्रोटो टाइपिंग सेंटर और प्लग प्ले कार्यक्षेत्र होंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश ने ताइवान डेस्क की स्थापना की है, जिससे सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

पिछले दिनों भारत ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए नोएडा और बेंगलुरु में देश के पहले 3 नैनोमीटर (3nm) चिप डिजाइन सेंटर का उद्घाटन किया। इन अत्याधुनिक सेंटरों की स्थापना रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा की गई है।यह भारत का पहला सेंटर है जो 3nm जैसे अत्याधुनिक चिप डिजाइन पर काम करेगा, जो भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर नवाचार की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करता है। उन्होंने कहा, “हम पहले 7nm और 5nm डिजाइन कर चुके हैं, लेकिन 3nm डिजाइन करना वास्तव में अगली पीढ़ी की तकनीक है।

भारत के लिए सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कई संभावनाएं हैं. वैश्विक आपूर्ति शृंखला में भागीदारी: भारत, ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के साथ मिलकर वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति शृंखला का हिस्सा बन सकता है। नौकरियों का सृजन सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश से लाखों नई नौकरियां उत्पन्न हो सकती हैं, जो रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। स्थानीय उत्पादन से आयात पर निर्भरता कम होगी, जिससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और आर्थिक स्थिरता में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर देश न केवल सेमीकंडक्टर डिजाइन और पैकेजिंग में बल्कि फेब निर्माण एवं हाइ-एंड विकल विकास में वैश्विक मंच पर उभरने को तत्पर है।

भारत सेमीकंडक्टर नवाचार और निर्माण के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। सरकार की नीतियां, निवेशकों का विश्वास और युवा शक्ति इस क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बना रही हैं। यदि यह गति बनी रहती है, तो भारत आने वाले वर्षों में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक प्रमुख वैश्विक खिलाड़ी के रूप में उभरेगा।



---------------

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed