फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   india vs bangladesh first t20 hardik pandya reaction viral on internet

IND vs BAN टी-20 सीरीज : 'नो लुक शॉट' के बाद हार्दिक पांड्या के रिएक्शन से इंटरनेट पर मचा तहलका

Mon, 07 Oct 2024 04:41 PM IST
Vinod Patahk विनोद पाठक
Updated Mon, 07 Oct 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
india vs bangladesh first t20 hardik pandya reaction viral on internet
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI

ग्वालियर में रविवार रात टीम इंडिया के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या के खेले 'नो लुक शॉट' ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। बांग्लादेशी तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद के 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक ने यह शॉट खेला और अगली दो गेंदों पर चौका व छक्का लगाकर टीम इंडिया को मेहमान टीम के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला जीता दिया।

विज्ञापन


वैसे तो मॉडर्न क्रिकेट में 'नो लुक शॉट' खेलना कोई नई बात नहीं है, लेकिन ग्वालियर में खेले गए 'नो लुक शॉट' के बाद जैसा रिएक्शन हार्दिक पांड्या का रहा, वैसा संभवतः आज तक किसी भी बैट्समैन ने नहीं दिया है।

विज्ञापन

'नो लुक शॉट' होता क्या है?

दरअसल, जब भी कोई बल्लेबाज शॉट खेलने के बाद गेंद की तरफ नहीं देखता, उसे 'नो लुक शॉट' यानी बिना देखे खेला शॉट कहते हैं। अक्सर 'नो लुक शॉट' पर बल्लेबाज छक्का लगते हैं, लेकिन तस्कीन अहमद के खिलाफ 'नो लुक शॉट' में हार्दिक ने विकेटकीपर के पीछे चौका लगाया। इस शॉट के बाद क्रिकेट जगत में हार्दिक पांड्या के मूवमेंट को धमाके से शेयर किया जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट प्लेयिंग नेशंस में हर तरफ हार्दिक पांड्या के इस शॉट की चर्चा हो रही है। वैसे, भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल, अफगानिस्तान के ऑल राउंडर राशिद खान, भारत के मौजूदा टी-20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ऐसे नामचीन खिलाड़ी हैं, जिनके 'नो लुक शॉट' को बेहतरीन माना गया है।

राशिद खान ने जब शारजाह में आयरलैंड के खिलाफ 'नो लुक शॉट' पर छक्का लगाया था, तब भी इंटरनेट पर तहलका मच गया था। आईपीएल जैसी लीग्स में अक्सर बैट्समैन यह शर्ट खेलते हैं।

हार्दिक पांड्या ने ग्वालियर में छक्का लगाकर टीम को जीताकर एक और रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वो टी-20 में छक्का लगाकर टीम इंडिया को जिताने में सबसे आगे हो गए हैं। हार्दिक अब तक भारत को पांच बार छक्का लगाकर जीत दिला चुके हैं, जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने चार बार छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई है, जबकि महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत ऐसा तीन-तीन बार कर चुके हैं। 


मयंक यादव भी रहे आकर्षण

बांग्लादेश के खिलाफ भारत के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने डेब्यू किया और वो भारत की तरफ से तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने डेब्यू के पहले ओवर को मेडन कराया है। उनसे पहले केवल अजीत आगरकर दक्षिण अफ्रीका और अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के खिलाफ यह कमाल कर पाए थे।

ग्वालियर के टी-20 मैच में अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लेकर भुवनेश्वर कुमार के बाद टीम इंडिया की ओर से ऐसा करने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर नाम दर्ज कर लिया है। टी-20 में अपने पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार 18 बार विकेट ले चुके हैं, जबकि अर्शदीप ने ऐसा चौथी बार किया। रविचंद्रन अश्विन भी ऐसा चार बार कर चुके हैं, जबकि आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर और हार्दिक पांड्या ने ऐसा तीन-तीन बार किया है। 

ग्वालियर में जीत के साथ ही भारत ने टी-20 सीरीज में 1-0 से बांग्लादेश पर बढ़त बना ली है। अब अगला मुकाबला 9 अक्टूबर को दिल्ली में होगा, जिसमें भारत की दर्ज कर सीरीज को जीतने की कोशिश रहेगी। वैसे, टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं।


-----------------
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदाई नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed