{"_id":"6b0b67ea404e318099088f51","slug":"how-to-stay-hopeful-when-everything-is-falling-apart-constantly-reading-watching-bad-news-increases-despair-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब सब बिखर रहा हो, तो उम्मीद कैसे रखें: लगातार बुरी खबरें पढ़ने-देखने से बढ़ती है निराशा, कैसे पाएं निजात?","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
जब सब बिखर रहा हो, तो उम्मीद कैसे रखें: लगातार बुरी खबरें पढ़ने-देखने से बढ़ती है निराशा, कैसे पाएं निजात?
Sun, 29 Nov 2026 05:16 AM IST
पवन पांडेय
जैंसी डन
जैंसी डन
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 29 Nov 2026 05:16 AM IST
सार
लगातार बुरी खबरें पढ़ने-देखने से निराशा बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ उपाय अपनाकर उम्मीद को बनाए रखना बहुत जरूरी होता है।
विज्ञापन
जब सब बिखर रहा हो, तो उम्मीद कैसे रखें
- फोटो : Freepik
विस्तार
कैटलिन मोरन की एक नई किताब आ रही है, जिसका शीर्षक है-हाउ टू बी होपफुल: अ ईयर ऑफ अटेम्पटिंग टू फील लेस ऑफुल अबाउट द वर्ल्ड। मोरन ने इसे तब लिखना शुरू किया, जब उन्हें एहसास हुआ कि लगातार बुरी खबरें पढ़ते रहने की वजह से वह ‘निराशा के चरम’ पर पहुंच गई हैं। इसलिए, उन्होंने एक साल तक उम्मीद जगाने के व्यावहारिक तरीके खोजने में बिताया। शोध बताते हैं कि उम्मीद की भावना फायदेमंद होती है। इसका संबंध लंबी उम्र, और बेहतर मानसिक स्वास्थ्य से है।
उम्मीद जगाने के लिए उन्होंने चार उपाय बताए हैं-
विज्ञापन
उम्मीद जगाने के लिए उन्होंने चार उपाय बताए हैं-
- आसपास सफाई रखें- मोरन स्टैनफोर्ड सोशल न्यूरोसाइंस लैबोरेटरी के डायरेक्टर, जमील जकी से प्रभावित हैं, जो कहते हैं कि आप जिस दुनिया में रह रहे हैं, और जैसी दुनिया चाहते हैं—इन दोनों के बीच के अंतर को समझें। मोरन अपने कुत्ते के साथ पड़ोस में निकलती हैं। वह कचरा इकट्ठा कर उसे थैलियों में भरती हैं। वह कहती हैं कि कचरा उठाना ‘बेहद संतोषजनक’ काम है। इसमें पर्यावरण की मदद करने के साथ-साथ, सचेत रहने और बड़े पैमाने पर साफ-सफाई करने की खुशी भी शामिल है। इससे आपको पता चलता है कि आपके पड़ोस में क्या-क्या चल रहा है।
- स्थानीय अखबार पढ़ें- मोरन ने एक आदत अपनाई है कि वह स्थानीय समाचार-पत्र पढ़ती हैं। उनका कहना है कि भले ही स्थानीय समाचार-पत्र आपको बुरी खबरों से पूरी तरह दूर नहीं रखते, पर इनमें अक्सर उबरने और हिम्मत बनाए रखने की कहानियां होती हैं।'
- सोशल मीडिया पर सकारात्मक चीजें देखें- मोरन ने कहा, ‘हम खुद को जो भी समझते हों, हमारे एल्गोरिदम सच जानते हैं।’ उन्होंने बताया कि नकारात्मक पोस्ट से दूर रहने के लिए, आप कुछ अकाउंट्स को अनफॉलो कर सकते हैं या उन्हें ‘नॉट इंटरेस्टेड’ के रूप में मार्क कर सकते हैं।
- रक्तदान करें- मोरन ने कहा कि अगर आप रक्तदान कर सकते हैं, तो ऐसा करने से आपको उम्मीद महसूस होती है और आप दूसरों से जुड़ाव महसूस करते हैं। डॉ. जकी कहते हैं कि इसके पीछे यह सोच है कि लोग दूसरों के प्रति दयालु व्यवहार इसलिए भी करते हैं, क्योंकि इससे उन्हें अपने जीवन में एक उद्देश्य, भलाई और सार्थकता का एहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
