फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Ganesh Chaturthi 2022 Know the Lord Ganpati different Names and its significance

गणेश चतुर्थी विशेष: जहां गणेश नाम में 'ग' ज्ञानवाचक है और 'ण' निर्वाणवाचक है..

Wed, 31 Aug 2022 01:03 PM IST
Anuraag Sharma अनुराग शर्मा
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:03 PM IST
सार

भगवान गणपति बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि के दाता हैं। वे विघ्नों का निवारण करते हैं। गणेश पुराण में भगवान गणपति के विविध अवतारों, प्रसंगों और नामों का वर्णन है।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022  Know the Lord Ganpati different Names and its significance
गणेश पुराण में है गणपति के विभिन्न नामों की महिमा - फोटो : amar ujala

विस्तार

भगवान गणपति बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि के दाता हैं। वे विघ्नों का निवारण करते हैं। गणेश पुराण में भगवान गणपति के विविध अवतारों, प्रसंगों और नामों का वर्णन है। गणेश पुराण में ही गणपति के नामों की महिमा भी बताई गई हैं। गणेश पुराण के रचनाकार लिखते हैं कि गणपति के गणेश नाम में 'ग' ज्ञानवाचक है और 'ण' निर्वाणवाचक है।

विज्ञापन


वे गणपति के आठ प्रसिद्ध नाम भी बताते हैं: 
 

गणेशमेकदंतं च हेरम्बं विघ्ननाशकम् ।
लम्बोदरं शूर्पकर्णं गजवक्त्रं गुहाग्रजम् ।।


1. गणेश 2. एकदंत 3. हेरम्ब 4. विघ्ननाशक 5. लम्बोदर 6. शूर्पकर्ण 7. गजवक्त्र 8. गुहाग्रज)
इनके अलावा पद्मपुराण के सृष्टि खंड में भी भगवान गजानन के 12 नामों का वर्णन है। प्रस्तुत हैं भगवान गणेश के कुछ और नाम, जो अधिक प्रचलन में नहीं हैं। 

विज्ञापन
  • शुभानन - जो बहुत शुभ या सुंदर चेहरे वाले हैं।
  • वरद - जो वर देते हैं। गणेश पुराण में कथा है कि गणपति ने ऋषि गृत्समद को वर दिया था, इसलिए उनका नाम वरद पड़ा।  
  • विज्ञानद - जो अपना ध्यान करने वाले भक्तों को विज्ञान देते हैं।
  • ऋजु - जो व्यवहार में सरल, सीधे हैं। 
  • प्रमथाधिप - भगवान शिव के गण देव प्रमथ कहलाते हैं। इन प्रमथ के स्वामी या ईश्वर हुए गणेश, इसलिए उन्हें प्रमथाधिप कहा जाता है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • श्रीद - श्री का अर्थ है लक्ष्मी जी। जो भक्तों को लक्ष्मी या समृद्धि देने वाले हैं वे श्रीद हैं।
  • गवेश - जो इंद्रियों के भी स्वामी हैं। 
  • खंडरद - जिनका एक दाँत खंडित है। गणेश पुराण में दी गई कथा के अनुसार भगवान परशुराम ने गणेश का एक दाँत खंडित किया था। तभी से उनका नाम खंडरद भी है।
  • प्राज्ञ - जो महान बुद्धिमान हैं।

 

संदर्भ:

गणेश सहस्रनाम गणेश पुराण
गणेश सहस्रनाम रुद्रयामलतंत्र
पद्म पुराण सृष्टि खंड

नोट: अनुराग शर्मा की शब्दों के उद्गम, हिन्दू नामों, और भारतीय संस्कृति में गहरी रुचि है। फ़ेसबुक पर facebook.com/HinduNamesOnline, YouTube पर उनके चैनल HinduNames और ट्विटर पर @Hindihainham हैंडल पर सम्पर्क किया जा सकता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed