फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Cricket World Cup 2023: India Needs To learn From Semifinal Bowling Performance

वर्ल्ड कप 2023 : सेमीफाइनल की गलतियों को फाइनल में न दोहराएं भारतीय गेंदबाज

Thu, 16 Nov 2023 06:41 PM IST
Vinod Patahk विनोद पाठक
Updated Thu, 16 Nov 2023 06:41 PM IST
सार

उम्मीद यही थी कि भारत न्यूजीलैंड को सस्ते में निपटा देगा और भारत एक बड़ी जीत दर्ज करेगा, लेकिन यहां तारीफ करनी होगी न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और डेरिल मिशेल की, जिन्होंने तीसरे विकेट की साझेदारी में 181 रन जोड़े।

विज्ञापन
Cricket World Cup 2023: India Needs To learn From Semifinal Bowling Performance
भारतीय टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 भारत की गेंदबाजी के लिए जाना जा रहा है, लेकिन जिस तरह से सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने 327 रन बनाए, उससे भारतीय गेंदबाजी कैंप में थोड़ी चिंता जरूर महसूस हुई है, क्योंकि अब तक कोई भी टीम भारत के खिलाफ 300 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी थी।

विज्ञापन


भारतीय गेंदबाजों ने जिस तरह से अपना लोहा मनवाया है, उससे दुनिया भर के बल्लेबाज हैरान-परेशान जरूर हैं। अहमदाबाद में फाइनल से पहले निश्चित रूप से कोच राहुल द्रविड़ अपने गेंदबाजों को पुराने फॉर्म में लाने की मशक्कत करेंगे।
विज्ञापन


मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने अपना बखूबी काम किया। कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दी और शुभमन गिल ने कप्तान का बखूबी साथ दिया। हालांकि, रोहित अपना अर्द्धशतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने जो फाउंडेशन डाली, उसी के कारण भारत 397 रन तक पहुंच सका। शुभमन गिल के 80 रन, विराट कोहली के 117 रन और श्रेयस अय्यर के 105 रनों के अलावा के.एल. राहुल ने अंत में 20 गेंदों पर 39 रनों की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद यही थी कि भारत न्यूजीलैंड को सस्ते में निपटा देगा और भारत एक बड़ी जीत दर्ज करेगा, लेकिन यहां तारीफ करनी होगी न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और डेरिल मिशेल की, जिन्होंने तीसरे विकेट की साझेदारी में 181 रन जोड़े। जिस समय दोनों खिलाड़ी खेल रहे थे तो लग रहा था कि मैच भारत के हाथ से निकल गया है, लेकिन मोहम्मद शमी ने वापसी कराते हुए केन विलियम्सन को आउट किया और उसके बाद टॉम लाथम को शून्य पर पवेलियन भेजा।

उसके बाद तो न्यूजीलैंड की टीम लड़खड़ा गई और ताश को पत्तों की तरह बिखर गई, लेकिन न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल और केन विलियम्सन ने भारतीय गेंदबाजों की पोल जरूर खोल दी। जसप्रीत बुमराह 10 ओवर में 64 रन देकर एक ही विकेट ले सके। मोहम्मद सिराज भी महंगे साबित हुए।

Cricket World Cup 2023: India Needs To learn From Semifinal Bowling Performance
फाइनल में भारतीय टीम को बैटिंग के साथ गेंदबाजी पर भी विशेष ध्यान देना होगा। - फोटो : सोशल मीडिया

सिराज ने नौ ओवर में 78 रन देकर एक विकेट ही लिया। रविंद्र जडेजा ने 10 ओवर में 63 दिए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 56 रन दिए और उन्हें एक ही विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शामी सबसे सफल रहे और उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 57 रन देकर 7 विकेट लिए।

वानखेड़े स्टेडियम में भारत को उम्मीद थी कि दोनों स्पिनर कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा चलेंगे, लेकिन दोनों ही विकेटों के लिए तरसते रहे, जो इससे पहले वर्ल्ड कप में नहीं हुआ था। भारतीय गेंदबाजों ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से पहले खेल गए मैचों में ऑस्ट्रेलिया को 199 रन, अफगानिस्तान को 272 रन, पाकिस्तान को 191 रन, बांग्लादेश को 256 रन, न्यूजीलैंड को 273 रन, इंग्लैंड को 129 रन, श्रीलंका को 55 रन, साउथ अफ्रीका को 83 रन और नीदरलैंड को 250 रनों पर समेट दिया था। 

अहमदाबाद में फाइनल में भारत को अपनी बैटिंग के साथ बॉलिंग पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। मोहम्मद शमी के अलावा बाकी गेंदबाजों को भी अपना 100 प्रतिशत परफॉर्मेंस देना होगा। वैसे तो कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन फाइनल में रविचंद्रन अश्विन को भी भारत अंतिम 11 में शामिल कर सकता है।

अहमदाबाद में भारत ने अपना पिछला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था और 7 विकेट से जीता था। अहमदाबाद में टॉस जीतकर भारत पहले गेंदबाजी करता है तो उसे एक मनोवैज्ञानिक लाभ जरूर मिलेगा। भारत अपने वर्ल्ड कप के तीसरे टाइटल से मात्र एक जीत पीछे है और 19 नवंबर को होने वाले मैच में निश्चित रूप से भारतीय खिलाड़ी कप लाने में जी-जान लगा देंगे।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकताु, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदाई नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed