फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Arshdeep Singh breaks the stump twice in two balls in ipl 2023

विकेट तोड़ गेंदबाजी: फौजी के बेटे की घातक गेंदबाजी से आईपीएल को हो गया 20 लाख का नुकसान!

Sun, 23 Apr 2023 03:52 PM IST
Vinod Patahk विनोद पाठक
Updated Sun, 23 Apr 2023 03:52 PM IST
सार

वानखेड़े में खेले गए आईपीएल मैच के 20वें ओवर में अर्शदीप ने लगातार दो यार्कर गेंदों पर मिडिल स्टांप दो बार तोड़ दिया। संभवतः क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मामला है, जब स्टांप लगातार दो बार दो टुकड़े हुआ। 

विज्ञापन
Arshdeep Singh breaks the stump twice in two balls in ipl 2023
अर्शदीप सिंह की जबरदस्त गेंदबाजी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

फौजी के बेटे ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान कर दिया। हम बात कर रहे हैं पंजाब किंग्स के स्टार तेज बॉलर अर्शदीप सिंह की। 5 फरवरी 1999 को मध्य प्रदेश के गुना शहर में जन्मे अर्शदीप के पिता केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में कार्यरत थे, लेकिन अर्शदीप ने पंजाब को अपनी कर्मभूमि बनाया। शनिवार रात मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके नाम विकेट तोड़ रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

विज्ञापन


वानखेड़े में खेले गए आईपीएल मैच के 20वें ओवर में अर्शदीप ने लगातार दो यार्कर गेंदों पर मिडिल स्टांप दो बार तोड़ दिया। संभवतः क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मामला है, जब स्टांप लगातार दो बार दो टुकड़े हुआ। अर्शदीप ने इस मैच में 4 विकेट चटकाए और मुंबई इंडियन को जीत से रोक दिया।
विज्ञापन


अर्शदीप के क्रिकेटर बनने की कहानी बड़ी रोचक है। गुना में अर्शदीप पैदा जरूर हुए, पर उनके पिता कुछ समय बाद चंडीगढ़ के करीब खरड़ शिफ्ट हो गए। वहां पड़ोस के बच्चों के साथ अर्शदीप गली क्रिकेट खेलते थे। पिता ने जब देखा कि बेटा क्रिकेट में रुचि ले रहा है तो वर्ष 2015 में उन्होंने अर्शदीप को चंडीगढ़ की जसवंत राय क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 फीट 3 इंच के बाएं हाथ के गेंदबाज अर्शदीप वर्ष 2018 में टीम इंडिया अंडर-19 के सदस्य बने और वर्ल्ड कप में खेले। इसी साल अंडर 23 टीम इंडिया में शामिल किए गए। पंजाब की अंडर 23 टीम के लिए सीके नायडू ट्रॉफी खेलते हुए उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 8 विकेट चटकाए, जिसमें हैट्रिक भी शामिल थी।

टीम इंडिया का भी हैं हिस्सा

दिसंबर 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें वर्ष 2019 के आईपीएल सीजन के लिए खरीदा और पहले ही सीजन में वे टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। अर्शदीप ने शुरुआत में ही बता दिया कि वह लंबी रेस का घोड़ा हैं। वर्ष 2019 में बांग्लादेश में खेल गए एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के लिए अर्शदीप का चयन हुआ।

जून 2021 में वह श्रीलंका टूर पर भारत के पांच नेट गेंदबाजों में शामिल किए गए, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने के चलते उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया और उन्होंने दो टी-20 मैच खेले। मई 2022 में टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका गई टी-20 टीम में भी अर्शदीप को शामिल किया गया। उसके बाद अर्शदीप आयरलैंड गई टीम इंडिया में भी शामिल थे।

अर्शदीप ने अब तक तीन वनडे इंटरनेशनल और 26 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे में तो उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन टी-20 में उन्होंने 41 विकेट लिए हैं। उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। आईपीएल में तो पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाजी हैं। 84 घरेलू टी-20 मैचों में उन्होंने 110 विकेट लिए हैं।


दो बार तोड़ा  विकेट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जब मैच बिल्कुल रोमांचक दौर में था और मुंबई इंडियंस को अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, अर्शदीप में न केवल रनों को रोका, बल्कि तिलक वर्मा और नेहाल वधेरा को लगातार दो गेंदों पर क्लीन बोल्ड करके मुंबई इंडियंस को घुटनों पर ला दिया। उनकी दोनों गेंदें मिडल स्टंप को तोड़ती हुई निकल गईं।

जानकारों के अनुसार आईपीएल में इस्तेमाल होने वाले विकेट बेहद महंगे होते हैं और एक सेट विकेटों की कीमत 25 से 30 लाख होती है। ऐसे देखा जाए तो सिंगल विकेट 10 लाख रुपए का हुआ तो अर्शदीप ने 2 गेंदों पर आईपीएल को 20 लाख रुपये का नुकसान कर दिया। हालांकि, इस नुकसान की भरपाई आईपीएल को स्वयं करनी होगी और अर्शदीप की जेब से कुछ नहीं कटेगा।

आईपीएल के मौजूद सीजन में 7 मैचों में 13 विकेटों के साथ अर्शदीप को पर्पल कैप भी मिल गई है। निश्चित ही फौजी का यह बेटा देश के लिए क्रिकेट में बड़ा नाम करेगा।



----------------------------
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदाई नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed