{"_id":"6ab2997ba198e13b9c0ca196","slug":"youths-showed-enthusiasm-at-the-basketball-competition-in-chhara-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-140279-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"छारा में बास्केटबॉल प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छारा में बास्केटबॉल प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया उत्साह
विज्ञापन
22jjrp09- छारा में आयोजित प्रतियोगितकके दौरान मुख्यातिथि के साथ खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत छारा स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में बेरी से सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक संजय कबलाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है।
संजय कबलाना ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। अभियान में युवाओं की भागीदारी को विशेष महत्व दिया जा रहा है, ताकि वे अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य के माध्यम से देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनकी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं।
इस अवसर पर सरपंच छारा दीपक, प्रवीण सहरावत, शक्ति केंद्र प्रमुख रविंद्र, मंडल अध्यक्ष रीना, मंडल महामंत्री मोनू सैनी, ईश्वर, मंडल प्रभारी छारा राजीव दहिया, जीते और हरीश दलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।