फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Your life insurance is not fake

आपकी जिंदगी का बीमा न हो फर्जी

Tue, 03 Dec 2013 10:53 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Tue, 03 Dec 2013 10:53 PM IST
विज्ञापन
 Your life insurance is not fake
पंजाब में फर्जी बीमा कंपनियों का जाल फैलता जा रहा है और लोगों से करोड़ों ठगे जा रहे हैं। ऐसा ही खुलासा एक फर्जी बीमा कंपनी के एजेंट रहे योगेश कुमार ने किया।
विज्ञापन


सामाजिक सियासी जागृति लहर के अध्यक्ष यादविंदर सिंह सिद्धू (सरपंच) और अन्य नेताओं ने योगेश कुमार को पत्रकारों के सामने लाया। मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि योगेश ने 15 दिनों में लोगों से 17 लाख रुपये एकत्रित किए।
विज्ञापन


सिद्धू ने बताया कि फर्जी कंपनी ने उनके पिता की सात लाख, 13 हजार रुपये की एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस की फाइल पास करवा देने और दो-तीन दिन में पैसा दिलाने का ड्रामा रचा था। अपने जाल में फंसा देख फर्जी बीमा कंपनी ने एजेंट योगेश को 71200 रुपये का चेक लेने के लिए सिद्धू के पास भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एजेंट को काबू करके पुलिस को सौंप दिया। यह युवा बेरोजगारी के चलते कंपनी का मोहरा बन गया था।

इस दौरान योगेश कुमार ने कबूल किया कि वह गरीब परिवार का है और उसको किसी जानकार ने डेविस कलब नामक कंपनी में लगवाया था।

कंपनी ने नौ हजार रुपये प्रति माह वेतन और आने जाने का किराया देने का वादा किया। कंपनी ने दो महीने बाद उसे वेतन दोगुना करने का भी भरोसा दिया था। कंपनी ने योगेश को लोगों का बीमा करने और रुपये लाने का काम दिया।



वह लोगों से लाए गए पैसों को कंपनी द्वारा बताए एड्रेस पर भेज देता था और कंपनी संबंधित व्यक्ति का पता एसएमएस के जरिए देती थी। कंपनी सभी के साथ पैन नंबर, दो फोटो, पासबुक की कापी और सेल्फ चेक देने की बात करती थी। 15 दिन ही हुए थे कि यह फ्रॉड सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed