फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Yashvardhans unbeaten 63 Haryana takes a lead over Chandigarh

यशवर्धन के नाबाद 63 रन, हरियाणा ने चंडीगढ़ पर बनाई बढ़त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Yashvardhans unbeaten 63 Haryana takes a lead over Chandigarh
18jjrp10- झज्जर। यशवर्धन दलाल
झज्जर। रणजी ट्रॉफी के लीग मुकाबले में हरियाणा की टीम ने पहले दिन चंडीगढ़ के खिलाफ 36 रन की बढ़त बना ली। शहर झज्जर निवासी यशवर्धन दलाल ने नाबाद 63 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन

वहीं, गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान ने गेंदबाजी में एक विकेट हासिल किया। रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चंडीगढ़ की टीम पहली पारी में 103 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

कनिष्क चौहान ने हरियाणा को पहला विकेट दिलाया। यशवर्धन ने दो कैच पकड़े, जबकि कनिष्क ने भी एक कैच लिया। जवाब में हरियाणा ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 139 रन बना लिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
इनसेट
विनीत धनखड़ तीन रन बनाकर आउट, सर्विसेज कमजोर
झज्जर। रणजी ट्रॉफी के लीग मुकाबले में सर्विसेज की टीम ने बंगाल के खिलाफ पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में पांच विकेट पर 83 रन बनाए। गांव ग्वालिसन निवासी विनीत धनखड़ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह केवल तीन रन बनाकर आउट हो गए।

बंगाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 184 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सर्विसेज की टीम ने पांच विकेट गंवा दिए और दिन का खेल समाप्त होने तक 83 रन ही बना सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed