Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   World Earth Day today... only when we are aware will there be greenery on earth

विश्व पृथ्वी दिवस आज...जागरूक होंगे तभी धरा पर छाएगी हरियाली

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 22 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
World Earth Day today... only when we are aware will there be greenery on earth
संवाद -फोटो 82 : रतन टाटा पार्क में लगे पेड़-पौधे। संवाद
बहादुरगढ़। धरा हमें जीवन देती है। लोगों को सांस, जल और भरपूर भोजन इसी धरती से मिलता है। वर्तमान में इंसान पृथ्वी से प्राप्त तत्वों का दोहन कर रहा है जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है। ऐसे में पृथ्वी को दूषित होने से बचाने के लिए विश्वभर में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को जागरूक करना है। हम जागरूक होंगे तभी धरा पर हरियाली छाएगी।
विज्ञापन

पृथ्वी को दूषित होने से बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए बहादुरगढ़ में समाजसेवियों और सामाजिक संस्थाओं ने शहर के वातावरण को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए कहीं मिनी जंगल बनाया है तो कहीं कूड़े से पटी जमीन को हराभरा बनाया है। शहर के बीचोंबीच बने स्टेडियम में भरपूर हरियाली की जा रही है।
विज्ञापन


लोगों को पृथ्वी संरक्षण और पेड़ों को काटने से रोकने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से वर्ष 1970 से प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस बार यह दिवस बुधवार को मनाया जाएगा। इसके लिए शहरवासियों और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक रोड पर गौरैया टूरिज्म कांप्लेक्स के साथ लगती जमीन पर एक वर्ष पहले कूड़े कचरे का अंबार हुआ करता था। अब वहां हरियाली है। यहां पर रतन टाटा के नाम से बड़ा पार्क स्थापित किया गया है।



क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन, संघर्षशील जन कल्याण सेवा समिति, जनजागरण समिति, सार्थक सेवा समिति, संत निरंकारी दल, रॉबिन हुड आर्मी, उड़ान सेवा समिति, ब्रह्म सेवा समिति, जनता जनार्दन समिति, नीमा आदि संस्थाओं और पर्यावरण प्रेमियों के संयुक्त प्रयास से इस क्षेत्र को साफ कर दिया गया है।
यहां लगभग 1200 पौधे लगाए गए हैं। यह जगह अब पार्क में तब्दील हो चुकी है। लोग प्रतिदिन यहां पर सुबह-शाम सैर के लिए आते हैं। साथ ही दोपहर के समय पेड़ों के नीचे बैठते हैं।



इस तरह हुई शुरुआत

गौरैया टूरिज्म कांप्लेक्स के साथ सफाई अभियान की शुरुआत मई 2024 में हुई थी। सामाजिक संस्था के सदस्यों ने देखा कि कचरे के अंबार से न केवल पर्यावरण खराब हो रहा है बल्कि यह क्षेत्र अपराध और बीमारी का केंद्र भी बन गया है। फिर अधिकारियों से संपर्क किया और एक संयुक्त अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। सफाई अभियान के बाद इस क्षेत्र में कई पौधे लगाए गए। इन पौधों को नियमित रूप से पानी दिया जा रहा है और उनकी देखभाल की जा रही है। इस अभियान के परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में अब हरियाली की बहार है। पौधे लगने से वातावरण में सुधार हुआ है और यह क्षेत्र अब एक सुंदर और स्वच्छ स्थल बन गया है। इस क्षेत्र की तारबंदी की गई, दीवार रिपेयर करके उसका सुंदरीकरण किया गया। संस्था पदाधिकारियों का भविष्य में एक दर्शनीय स्थल बनाने का विचार है। यहां पर एक शानदार सेल्फी पॉइंट भी होगा।




सेक्टर-6 में जहां कूड़ा फैला था, वहां अब हरियाली

अक्तूबर 2022 में इस जमीन को साफ करने का कार्य शुरू हुआ। पहले कुछ हिस्सा साफ किया गया। वहां पर फूलों के पौधे लगाए गए। सेक्टर-6 निवासी बुजुर्ग हरि सिंह दहिया और जयपाल सांगवान ने बताया कि कबाड़ से जुगाड़ करके सुगंधित फूलों और हर्बल पेड़ पौधे से एक शानदार पार्क तैयार किया गया। अब एक एक्यूप्रेशर तकनीक का फुटपाथ बनाया है। इस पर जब लोग चलेेंगे तो पैरों के तलवों में जो एक्यूप्रेशर होगा, उससे कई तरह की बीमारियां भी ठीक होंगी। सेक्टर-6 रेजीडेंट वेलफेयर के पूर्व प्रधान जयपाल सांगवान ने बताया कि यहां सुबह-शाम सैर के लिए काफी लोग आते हैं। यहां पर चार एकड़ में कूड़ा फैला हुआ था। अब यहां पर हरियाली ही हरियाली नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed