फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Work completed on Yadav Dharamshala Road and Purana Barfkhana Road

यादव धर्मशाला रोड और पुराना बर्फखाना रोड पर काम पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। यादव धर्मशाला से सुनारो वाली धर्मशाला तक सीसी रोड का काम पूरा हो चुका है। बुधवार से इस रोड को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। लगभग दो माह 11 दिन बाद रोड चालू हो सका है। हालांकि इस रोड अभी दोनों तरफ फुटपाथ का निर्माण होना बाकी है, जिसका काम दो-तीन दिन में शुरू होगा। वहीं इनेलो कार्यालय से छिक्कारा चौक तक भी सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जिसके बाद इस रोड को भी ट्रैफिक के लिए चालू कर दिया गया, लेकिन अभी भी पुराना बर्फखाना रोड पर तीन जगहों पर पैच भरना बाकी है। इस रोड को लगभग एक माह बाद खोला गया है। लोक निर्माण विभाग के जेई सतीश कुमार ने बताया कि यादव धर्मशाला और आगे इनेलो कार्यालय के पास रोड को ट्रैफिक के लिए दिया गया है। फुटपाथ का काम दूसरी विंग करती है। उसे बोल दिया गया है। दो-तीन दिन में काम शुरू हो जाएगा। जहां पर सड़क का काम लंबित है, उसे भी ठीक करवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed