{"_id":"69e3edbbe49d4a28d8025e33","slug":"womens-reservation-bill-not-passed-is-unfortunate-anger-among-women-across-the-country-dhankhar-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-134044-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षण बिल पास न होना दुर्भाग्यपूर्ण, देशभर की महिलाओं में रोष : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आरक्षण बिल पास न होना दुर्भाग्यपूर्ण, देशभर की महिलाओं में रोष : धनखड़
विज्ञापन
18jjrp11- खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर से फोन पर बात करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रक
झज्जर। पूर्व कृषि मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने शनिवार को झज्जर, ढाकला और बादली अनाज मंडी का दौरा कर खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पास न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने मंडी में गेहूं खरीद, उठान और भंडारण व्यवस्था को लेकर अधिकारियों व आढ़तियों से बातचीत की। धनखड़ ने कहा कि मंडी में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन गेहूं के उठान के बाद गोदामों में अनाज उतारने की प्रक्रिया धीमी है, जिससे आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने मौके पर ही खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर से फोन पर बातचीत कर समस्या से अवगत कराया। बातचीत के बाद उन्होंने मंडी आढ़तियों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी योजना बनानी चाहिए, जिससे मंडियों में पहुंचा गेहूं भी सुरक्षित रह सके। यदि बारिश या अन्य कारणों से मंडियों में पड़ा अनाज खराब होता है तो उसका बीमा होना चाहिए ताकि किसानों और आढ़तियों को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
नारी वंदन बिल को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत भागीदारी देने के उद्देश्य से बिल लेकर आई थी, लेकिन विपक्ष ने इसे पास नहीं होने दिया। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिलने से देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होती।
धनखड़ ने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों को रोकने का आरोप लगाया और कहा कि देशभर की महिलाएं इस फैसले से नाराज हैं। क्रॉस वोटिंग मामले में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कुछ विधायकों को निलंबित किया है, लेकिन जिन लोगों ने वोट रद्द करवाए, उनके बारे में भी जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चाई ज्यादा दिन छिप नहीं सकती।
राहुल गांधी के ओबीसी आरक्षण संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि संविधान में जो व्यवस्था है, उसी के अनुसार आरक्षण दिया जाएगा। पूर्व उप मुख्यमंत्री के पुलिस वाहन से कुचलने के प्रयास के आरोपों पर धनखड़ ने कहा कि प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई होगी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, मनीष बंसल, गीतांशु चावला, हरेंद्र सुबाना मौजूद रहे।