{"_id":"69de9f43775a348eca052c4f","slug":"women-are-liking-kashmiri-designed-bangles-and-bracelets-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-122808-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को भा रहीं कश्मीरी डिजाइन की चूड़ियां और कंगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को भा रहीं कश्मीरी डिजाइन की चूड़ियां और कंगन
विज्ञापन
-फोटो 91 : रेलवे रोड पर एक दुकान में चूड़ियों की खरीदारी करती महिला। संवाद
बहादुरगढ़। खरमास मंगलवार को समाप्त हो गया। अब मांगलिक कार्य अलग-अलग मुहूर्त पर आयोजित किए जा सकेंगे। इस माह में शादी के कई मुहूर्त हैं। इसके चलते बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाओं ने साड़ियों, सूट के साथ सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी शुरू कर दी है। इस बार महिलाओं के बीच कश्मीरी डिजाइन की चूड़ियों और कंगन का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।
रेलवे रोड स्थित चूड़ी की दुकान के संचालक विजय कुमार व सत्यवान ने बताया कि पारंपरिक चूड़ियों के साथ-साथ कश्मीरी कारीगरी से सजे कंगन और चूड़ियां महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं।
इन पर की गई बारीक नक्काशी और रंग-बिरंगे डिजाइन दुल्हनों के साथ-साथ अन्य महिलाओं की भी पहली पसंद बन रहे हैं। 15 अप्रैल से शादियों की खरीदारी तेज होगी। वहीं 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर अबूझ मुहूर्त में सैकड़ों शादियां होने की संभावना है।
विज्ञापन
इससे बाजारों में ग्राहकों की भीड़ और बढ़ेगी। कपड़ा, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक और अन्य संबंधित कारोबारियों ने भी इसके लिए विशेष तैयारियां कर ली हैं।
फूल वालों ने भी की तैयारी
शादी के सीजन में फूलों की मांग को देखते हुए फूल विक्रेताओं ने पहले से ही स्टॉक बढ़ाना शुरू कर दिया है। लाल चौक के फूल विक्रेता अशोक कुमार ने बताया कि शादी समारोहों के चलते फूलों की मांग में कई गुना वृद्धि होती है। खासकर सजावट और वरमाला के लिए। अलग-अलग स्थानों से लगातार गाड़ी सजाने और फूल डेकोरेशन के ऑर्डर मिल रहे हैं। एक-एक दिन में तीन-तीन ऑर्डर भी आए हैं। इसके लिए उन्होंने पहले से ही फुल तैयारी कर ली है। गाड़ियां सजाने के साथ-साथ वाटिकाओं, कमरों और होटल को सजाने की बुकिंग ली जा रही है।
-फोटो 85 : रेलवे रोड पर एक दुकान में चूड़ियों की खरीदारी करती महिला। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -