फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Woman accuses in-charge of molestation.

महिला ने इंचार्ज पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल जींद में टांके कटवाने के लिए ओटी पहुंची एक महिला ने ओटी इंचार्ज पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए। मामला सामने आने के बाद दोनों पक्ष सिविल सर्जन के समक्ष पहुंचे और वहां आपसी सहमति से मामले को समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला टांके कटवाने के लिए अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में गई थी। महिला ने आरोप लगाया कि टांके काटने के दौरान ओटी इंचार्ज ने उसके साथ अनुचित व्यवहार और छेड़छाड़ की। घटना के बाद मामले की शिकायत मौखिक रूप से की गई।
विज्ञापन


बाद में मामले की जानकारी मिलने पर सिविल सर्जन डॉ सुमन कोहली ने पूछताछ की। इसके बाद आरोपी ने महिला से माफी मांगी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के अनुसार मामले में महिला की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है और न ही पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed