{"_id":"56db2a054f1c1b022d8b4d95","slug":"when-daughter-returned-home-family-burnt-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौटी बेटी को जिंदा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर लौटी बेटी को जिंदा जलाया
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:18 AM IST
सार
- 8 साल बाद घर लौटी थी बेटी.
- गांव का माहौल बिगड़ा
- रातों रात कर दिया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में ऑनर किलिंग का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। डूंगरपुर जिले के आसपुर में आठ साल बाद घर लौटी बेटी को परिजनों व समाज के लोगों ने मिलकर जिंदा जला दिया। पंचलासा गांव में हुई इस घटना से गांव व आसपास के क्षेत्र में माहौल बिगड़ गया। यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस गांव के कई लोगों ने पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रामू कुंवर की शादी नौ साल पहले गांव के ही माधोसिंह के साथ हुई थी। इसके डेढ साल बाद युवती इसी गांव में रहनेवाले प्रेमी प्रकाश सेवक के साथ कहां चली गई और उसके साथ शादी कर ली। इस घटना के 8 साल बाद युवती अपने पति और तीन साल की बच्ची के साथ इसी सप्ताह 3 मार्च की रात को गांव लौटी।
विज्ञापन
युवती के लौटने की सूचना पर 4 मार्च को परिजनों व समाज के लोगों ने गांव के मंदिर के पास उस पर केरोसिन डालकर जला दिया। आरोपियों ने सबूत नष्ट करने के लिए शव का रातों-रात अंतिम संस्कार कर दिया। शाम तक पुलिस को युवती के के पति प्रकाश सेवक और उसकी तीन साल की बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन