फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Waterlogging-damaged road in Vivekananda Nagar to be repaired using

जलभराव से जर्जर विवेकानंद नगर की सड़क अब मेस्टिक से होगी तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पिछले साल करीब एक माह तक हुए जलभराव के कारण जर्जर हुई विवेकानंद नगर की मुख्य सड़क के अब दिन बहुरने वाले हैं। नगर परिषद की ओर से सड़क के निर्माण के लिए करीब 42 लाख रुपये की लागत का टेंडर लगाया गया है। सड़क का निर्माण मेस्टिक तकनीक से कराया जाएगा। लंबे समय से सड़क की खराब हालत के कारण वार्ड के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

विवेकानंद नगर की मुख्य सड़क पर पिछले वर्ष लंबे समय तक पानी जमा रहा था। जलभराव के कारण सड़क की हालत काफी खराब हो गई और जगह-जगह गड्ढे बन गए। इसके चलते वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी होने लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क खराब होने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

वार्ड 18 के पार्षद संदीप दहिया की मांग पर नगर परिषद ने अब सड़क के निर्माण के लिए करीब 42 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। सड़क को मस्टिक से तैयार किए जाने के बाद इसके मजबूत और टिकाऊ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि सड़क निर्माण का काम जल्द शुरू करवाया जाएगा। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि भविष्य में जलभराव होने की स्थिति में सड़क दोबारा जर्जर न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed