फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Water leaks from the bus stand building's roof; risk of accidents.

बस स्टैंड भवन की छत से टपकता है पानी, हादसों का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Water leaks from the bus stand building's roof; risk of accidents.
फोटो नंबर- 12बस स्टैंड भवन के टूटा हुआ छज्जा और नीचे बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
नारनौल। नारनौल बस स्टैंड व वर्कशॉप भवन जर्जर, बारिश में छत से टपकता है। नारनौल बस स्टैंड और वर्कशॉप का भवन इस समय जर्जर स्थिति में है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकता है। वहीं दीवारों में सीलन बनी रहती है और कई बार पलस्तर भी गिर चुका है। कुछ कक्षों में तो छत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और सरिये दिखाई देने लगे हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


बस स्टैंड परिसर सड़क स्तर से नीचा होने के कारण हल्की बारिश में भी एक से दो फीट तक पानी भर जाता है। सीवर चैंबर में उचित ढाल नहीं होने के कारण कई बार शौचालयों को भी बंद करना पड़ता है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


बस स्टैंड परिसर और वर्कशॉप भवन की छत से पानी टपकने के कारण कर्मचारियों को भी कार्य करने में दिक्कत होती है। बारिश के दौरान वर्कशॉप में पानी भर जाता है, जिससे बसों की मरम्मत का कार्य प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से अटकी हुई है मरम्मत प्रक्रिया

भवन की मरम्मत के लिए गत वर्ष प्रक्रिया शुरू की गई थी। डिपो प्रशासन ने भवन की मरम्मत के संबंध में मुख्यालय को अवगत कराया था। करीब आठ वर्ष पहले भी भवन की मरम्मत कराई गई थी। इसके बाद मुख्यालय ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को पत्र जारी कर बस स्टैंड और वर्कशॉप भवन का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी यह आकलन करेगा कि भवन की मरम्मत संभव है या इसे कंडम घोषित करने की आवश्यकता है। हालांकि अभी तक पीडब्ल्यूडी की ओर से आकलन कार्य पूरा नहीं किया गया है, जिसके कारण मरम्मत प्रक्रिया अटकी हुई है।


वर्जन:

मुख्यालय की ओर से पीडब्ल्यूडी को भवन का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट मिलने के बाद ही भवन की मरम्मत संबंधी कार्य पर निर्णय लिया जाएगा।

देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed