फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Voter fell unconscious in the polling booth he was suffering from kidney disease in Jashpur

Jashpur: मतदान केंद्र में मतदाता बेहोश होकर गिरा, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, थी किडनी की बीमारी

Tue, 07 May 2024 05:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 07 May 2024 05:04 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में वोट देने गए एक बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई। बीएमओ जशपुर डॉ. आशुतोष तिर्की ने बुजुर्ग वोटर की मौत  किडनी की बीमारी बढ़ने से होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Voter fell unconscious in the polling booth he was suffering from kidney disease in Jashpur
मतदान केन्द्र में बेहोश होकर गिरा मतदाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में वोट देने गए एक बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई। बीएमओ जशपुर डॉ. आशुतोष तिर्की ने बुजुर्ग वोटर की मौत  किडनी की बीमारी बढ़ने से होने की संभावना जताई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन

 

दरअसल, बूथ में मतदाता की मौत होने की घटना में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक तरसियुस लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें किडनी की समस्या थी।सुबह वोट देने जामटोली मतदान केंद्र में गए थे। वहां वे अपनी बारी का इंतजार करते हुए कुर्सी में बैठे थे। तभी उन्हें अचानक चक्कर आया और आगे की ओर गिर गए।गर्मी और खाली पेट की वजह से चक्कर आ गया हो,यह सोचकर मतदान कर्मियों ने तरसीयूस को मतदान केंद्र में लिटाया और एम्बुलेंस बुलाया।एम्बुलेंस से 5 किलोमीटर दूर लोदाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

इस सम्बंध में खण्ड चिकित्सा अधिकारी बीएमओ डॉ आशुतोष तिर्की ने अमर उजाला को बताया कि अभी शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।जामटोली के बूथ क्रमांक 303 के पीठासीन अधिकारी के द्वारा जानकारी मिली है।मृतक किडनी की बीमारी सर ग्रसित था।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण बताया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed