{"_id":"6a83296ce0e63a33c00cb1c3","slug":"villagers-honored-green-warrior-sanjal-pehalwan-jhajjar-news-c-195-1-jjr1004-138785-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरित योद्धा संजल पहलवान का ग्रामीणों ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरित योद्धा संजल पहलवान का ग्रामीणों ने किया सम्मानित
विज्ञापन
17jjrp08- हरित योद्धा संजल पहलवान काे सम्मानित करते ग्रामीण। स्रोत : आयोजक
फोटो-8
साल्हावास। बिरोहड़ के संजल पहलवान को उनके सामाजिक व पर्यावरणीय कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें गांव में 'हरित योद्धा' के नाम से जाना जाता है। संजल पहलवान ने अपना जीवन पेड़-पौधों और खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने में समर्पित किया है।
ग्रामीणों ने उन्हें पगड़ी, फूल मालाएं और नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व सरपंच प्रदीप सहरावत सहित अन्य ग्रामीणों ने उनके योगदान की सराहना की। संजल पहलवान ने युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित कर नशे व सामाजिक बुराइयों से दूर रखा। उनकी देखरेख में तैयार अनेक युवा आज खेल के मैदान पर गांव और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर उनकी पूरी टीम को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।