{"_id":"587cf3434f1c1b332deff167","slug":"vehicle-collision-killed-the-man-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
auraiya,amar ujala beauro
Updated Mon, 16 Jan 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव बढुआ के पास बाइक से जा रहे युवक को बीती रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव सड़क पर पड़ा था। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी।
अछल्दा गांव बैसोली निवासी गिरेंद्र सिंह (22) पुत्र किशन कुमार अपनी रिश्तेदारी में गया था। रविवार रात वह बाइक से घर आ रहा था। फफूंद मार्ग पर गांव बढुआ के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई और उसने मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर फफूंद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पहचान होने पर घटना की सूचना परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।