फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Uttarakhand Pantnagar University female security guard seriously injured in a road accident

हादसा: ड्यूटी के बाद बच्चों के लिए मोमोज लेने गईं, बोलेरो ने रौंदा; पंतनगर विवि की महिला सुरक्षाकर्मी घायल

Thu, 03 Sep 2026 11:01 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 03 Sep 2026 11:01 AM IST
सार

पंतनगर विवि की महिला सुरक्षाकर्मी बुधवार रात ड्यूटी के बाद बच्चों के लिए मोमोज खरीदने सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज बोलेरो ने उन्हें रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल हेमा को एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Pantnagar University female security guard seriously injured in a road accident
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंतनगर जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि की महिला सुरक्षा कर्मी एक सड़क हादसे में घायल हो गई। जिसे गंभीर हालत में एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी के लिए जंग लड़ रही हैं।

विज्ञापन


जवाहर नगर निवासी हेमा जोशी (43) पत्नी स्व. अनिल जोशी पंतनगर विवि के अंबेडकर भवन (महिला छात्रावास) में ठेके पर बतौर सुरक्षा गार्ड कार्यरत हैं। उनके जेठ भी पंतनगर विवि में सुरक्षा सुपरवाइजर हैं। जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की रात लगभग 10 बजे वह ड्यूटी समाप्त कर अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान गोलगेट पर रुककर वह बच्चों के लिए मोमोज खरीदने के लिए सड़क पार करने लगीं। तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उन्हें रौंद दिया। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह लहुलुहान हो गईं।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें 108 एंबुलेंस से एसटीएच हल्द्वानी भेजकर पुलिस और उनके परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अनुसार उनकी हालत बहुत नाज़ुक बनी हुई है। हेमा के पति की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। उनकी दो पुत्रियां हैं, जिनकी परवरिश वह स्वयं कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed