{"_id":"56f972574f1c1b8d1bf0021c","slug":"urban-development-sudhir-sharma-targets-satpal-satti","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन-बल के बयान पर माफी मांगें सतपाल सत्ती: सुधीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन-बल के बयान पर माफी मांगें सतपाल सत्ती: सुधीर
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 29 Mar 2016 08:40 AM IST
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि नगर निगम धर्मशाला के पहले चुनाव में जनता ने विकास को वोट दिया है। भाजपा ने प्रचार में स्थानीय मुद्दों को छोड़कर निरर्थक मुद्दे उठाए। लेकिन जनता ने भाजपा के मिथक प्रचार को नकार दिया है। जनता ने भाजपा को आईना दिखाया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के चुनाव में धन-बल के आरोप पर मंत्री ने कहा कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की यह छोटी सोच है। धर्मशाला का पढ़ा-लिखा मतदाता पैसे से नहीं बिकता है। सत्ती ने ऐसा कहकर जनता का अपमान किया है। सत्ती को इस बयान के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
उत्तराखंड के बाद हिमाचल सरकार पर संकट के सवाल पर सुधीर ने कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकारों को टारगेट कर रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भी चल रहे कुछ केस इसी कड़ी का नतीजा हैं।
विज्ञापन
लेकिन, हिमाचल में कांग्रेस सरकार मजबूत है। सभी एकजुट हैं। भाजपा को अपने षड्यंत्रकारी मंसूबों में कामयाबी नहीं मिलेगी। विपक्ष की रचनात्मक भूमिका सिर्फ षड्यंत्र रचने और माहौल खराब कर राजनीतिक अस्थिरता लाने की बन गई है।
सुधीर ने कहा कि नगर निगम धर्मशाला में मेयर और डिप्टी मेयर जल्द बनेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं देने के बाद ही टैक्स लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम की कुल 17 में से 14 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में धर्मशाला सहित प्रदेश भर में हो रहे विकास कार्यों में आस्था जताने और कांग्रेस के पक्ष में बहुमत के लिए जनता का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान हिमाचल अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंद्र कुमार तथा वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया भी उपस्थित रहे।