{"_id":"6a6a555098c2b5aa1006499a","slug":"update-voter-lists-vigilant-voters-are-the-pride-of-democracy-dc-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-138044-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपडेट वोटर लिस्ट सजग मतदाता लोकतंत्र की शान : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपडेट वोटर लिस्ट सजग मतदाता लोकतंत्र की शान : डीसी
विज्ञापन
झज्जर। एसआईआर-2026 प्रक्रिया के तहत पोस्ट ड्राफ्ट चरण की तैयारियों को लेकर बुधवार को झज्जर स्थित संवाद भवन में बादली विधानसभा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि त्रुटिरहित और शुद्ध मतदाता सूची ही सजग वोटर-सजग लोकतंत्र की पहचान है। निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। इसी उद्देश्य से अधिकारियों को नवीन दिशा-निर्देशों, कानूनी प्रावधानों और तकनीकी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील और जिम्मेदारीपूर्ण दायित्व है। इसलिए सभी अधिकारी निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद प्राप्त होने वाले दावों और आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित नियमों व समयसीमा के अनुसार किया जाएगा। नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, प्रविष्टियों में संशोधन, पते में बदलाव और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने संबंधी आवेदनों की विधिसम्मत जांच की जाएगी।