{"_id":"61041a188ebc3e587d73b755","slug":"unnao-wife-murdered-in-unnao-when-she-save-stepson-several-attacks-with-ax-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव में सौतेले बेटे को बचाने पहुंची पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से किए कई वार, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव में सौतेले बेटे को बचाने पहुंची पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से किए कई वार, आरोपी फरार
Fri, 30 Jul 2021 08:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 30 Jul 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद मच गया हड़कंप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के सफीपुर में एक युवक ने गुरुवार रात सौतेले बेटे पर तब्बल (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया। बच्चे को बचाने पहुंची पत्नी पर भी उसने कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
कानपुर देहात के लालपुर गांव निवासी रिंकी (26) की शादी पहलीखेड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। तीन साल धर्मेंद्र के साथ रहने के बाद दोनों में मनमुटाव के कारण अलगाव हो गया। किला बाजार गड़हा निवासी निशा ने 17 मई को अपने पड़ोस में रहने वाले बबलू लोध से बहन रिंकी की कोर्ट मैरिज करा दी।
रिंकी अपने तीन साल के बेटे ईशू को लेकर बबलू के साथ रहने लगी। गुरुवार रात बबलू नशे में घर पहुंचा। सौतेले बेटे को लेकर रिंकी से झगड़ने लगा। बाद में बबलू खाना खाकर सोने चला गया। रात दो बजे वह उठा और कुल्हाड़ी से ईशू पर हमला कर दिया। बेटे का शोर सुन रिंकी उसे बचाने पहुंची तो उस पर भी कई वार कर दिए। इससे रिंकी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
चीखपुकार सुनकर निशा पड़ोसियों के साथ मौके पर पहुंची। उससे पहले ही बबलू भाग निकला। ईशू की सांसें चलती देख निशा उसे लेकर सीएचसी पहुंची। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी आनंद कुलकर्णी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।