{"_id":"6a15d42fb72746303507b54a","slug":"unique-sports-club-won-the-match-by-68-runs-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-135528-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनीक स्पोर्ट्स क्लब ने 68 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनीक स्पोर्ट्स क्लब ने 68 रनों से जीता मैच
विज्ञापन
झज्जर। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम ने 68 रनों से जीत दर्ज की। मैच में यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम के खिलाड़ी रिहान सैनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
यूनीक स्पोर्ट्स ग्राउंड में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम निर्धारित 40 ओवरों में 230 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में रिहान सैनी ने 92 गेंदाें में 10 चौकों की मदद से 74 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में रणजीत ने तीन विकेट हासिल किए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम 39 ओवरों में 162 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में ध्रुव गुलिया ने 80 गेंदों में चार चौकों की मदद से 40 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में मयंक गहलोत ने पांच विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम के खिलाड़ी रिहान सैनी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम के खिलाड़ी मयंक गहलोत को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।