{"_id":"61c0bb8ccb454805502a0cf3","slug":"ultrasound-khurja-news-gbd231391064","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड के बिना हो रहे अल्ट्रासाउंड, सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड के बिना हो रहे अल्ट्रासाउंड, सेंटर सील
विज्ञापन

छतारी-पहासू। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को छतारी क्षेत्र के दोहराया गांव के पास चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील किया। केंद्र में मरीजों की जांच से पहले आधार कार्ड नहीं लिए जा रहे थे। वहीं पहासू में भी लापरवाही मिलने पर केंद्र में मशीन को सील किया गया।
एसीएमओ डॉ. अश्वनी भंडारी ने बताया कि काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि खुर्जा के पहासू और छतारी क्षेत्र में अल्ट्रासांड पर बिना दस्तावेज दिए स्वास्थ्य जांच हो रही हैं। इसके अलावा अन्य शिकायत भी मिली थी। इसी के चलते सोमवार को विभाग की ओर से औचक निरीक्षण किया गया। इसमें छतारी के किदवई अल्ट्रासाउंड केंद्र में देखा गया कि अधिकांश लोगों का पंजीकरण तो था, लेकिन उनके आधार कार्ड की कॉपी नहीं थी। जांच का विवरण भी पूरा नहीं मिला। मरीजों की फाइल में गड़बड़ी देखने को मिली। इसी के चलते केंद्र को सील कर दिया गया। वहीं पहासू में चल रहे भारत अल्ट्रासाउंड केंद्र में गलत जांच की शिकायत मिली थी। मौके पर गए तो केंद्र में कोई भी रेडियोलॉजिस्ट और कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसलिए मशीन को सील कर दिया गया। विभाग की ओर से लगातार केंद्र संचालकों को मानकों के अनुरूप जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।