{"_id":"58b7154f4f1c1bfa408307d8","slug":"two-died-inaccident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में रोते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों में एक युवक समेत दो की मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के हरदोई ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार और लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पुराने एआरटीओ कार्यालय के पास सड़क पार करते समय अधेड़ को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी। इससे दोनों ने मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद दोनों जगह जाम लग गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस के अलावा अन्य थानों की पुलिस बुलाई गई। जाम खुलवाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पूरननगर निवासी प्रभात वर्मा (20) पुत्र संतोष कुमार मोहल्ले के अनुपम के साथ दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए बुलेट से शहर के ही एक गेस्ट हाउस गया था। रात 12 बजे वह शादी समारोह से वापस जा रहा था। गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक दूसरी ओर चली गई और प्रभात ट्रक के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि उसका साथी अनुपम बच गया। घटना के बाद चालक भाग निकला। अनुपम ने घटना की सूचना घरवालों को दी। बेटे की मौत की खबर सुन माता-पिता व अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
उधर सदर कोतवाली के लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर पुराने एआरटीओ कार्यालय के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने अधेड़ को टक्कर मार दी। इसमें उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। माखी थानाक्षेत्र के चेतानखेड़ा निवासी शिव कुमार यादव (50) कानपुर के बरसैदपुर निवासी साढू सुरेश कुमार के साथ ओरहर गांव निवासी रिश्तेदार दिलीप सिंह यादव की लड़की की शादी में शामिल होने गए थे।
बाइक से उतरकर शिवकुमार सड़क पार करने लगे, तभी कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर एकत्र भीड़ से राजमार्ग पर जाम लग गया।
बीएससी का छात्र था प्रभात
हरदोई ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में मृत प्रभात वर्मा बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। बेटे की मौत की सूचना पर पहुंची मां रेखा शव देख बेसुध हो गईं। बताया जाता है कि प्रभात गाड़ी का शौकीन था। इसलिए मां ने उसे बुलेट खरीदकर दी थी।
ट्रक बचाने में पलटी बस, 30 घायल
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के पुरवा-उन्नाव मार्ग पर मंगतखेड़ा के पास सवारियों से भरी लोहिया बस सामने से आ रहे ट्रक को बचाने में खंती में पलट गई। जिससे बस में सवार तीस सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर एंबुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंची। घायलाें को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
उन्नाव से पुरवा जा रही लोहिया बस मंगतखेड़ा के पास सामने से आ रहे ट्रक को बचाने में अनियंत्रित हो गई और खंती में पलट गई। सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। बस के आगे का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। बस में बैठे यात्रियों में बुद्धीलाल (60), डा. अनूप अवस्थी (50), सोमवती (60) सगुन (तीन), फूलदुलारी (35), नन्हकऊ (28), अब्दुल हमीम (35), दशरथ लाल (40), फूला (50), प्रेमा (90), आशाराम (40), शिवशंकर (60), अतीकखान (65), शिवसहाय (65), अवधबिहारी (70), राजकरन (25), विशुनदुलारी (45), हरीप्रकाश (45), दशरथ (40) आदि घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी ले जाया गया। यहां बुद्धीलाल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम राजमुनि यादव, सीओ सुशील कुमार व कोतवाल कैलाशनाथ ने घायलों को सीएचसी भिजवाया।