{"_id":"5a219eab4f1c1bd9798c02ad","slug":"two-bike-collides-on-highway-two-including-railway-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर टकराईं बाइक, रेलवे इंजीनियर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर टकराईं बाइक, रेलवे इंजीनियर समेत दो की मौत
चित्रकूट
Updated Fri, 01 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतकों के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर आमने-सामने से बाइक की टक्कर में रेलवे इंजीनियर समेत दो की मौत हो गई जबकि दूसरा रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से इलाहाबाद रेफर किया गया है। घटना के समय दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। दोनों के सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं हैं।
भरतकूप-बदौसा के बीच रेल गेट नंबर 778 में कुछ गड़बड़ी की शिकायत मिलीं। जिस पर मुख्यालय स्टेशन से सीनियर सेक्शन इंजीनियर नगरा झांसी निवासी सर्वेंदरजीत सिंह (59) व उनके साथ बांदा निवासी रेलकर्मी रामानंद पटेल के साथ बाइक से ही रवाना हो गए।
जैसे ही बाइक कोतवाली क्षेत्र के खुटहा के पास हाईवे पर पहुंची तो सामने से आई दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें दूसरी बाइक सवार सेमरियाचरणदासी सरैंया निवासी राजा गौतम भी गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन
दुर्घटना होते ही स्थानीय लोगोें ने पुलिस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सर्वेंदरजीत सिंह व राजा गौतम की मौत हो गई जबकि रामानंद को गंभीर हालत में इलाहाबाद रेफर किया गया है।
मृतक सर्वेंदर सिहं के एक पुत्र एक पुत्री है जबकि दूसरे मृतक राजा गौतम की एक साल पूर्व शादी हुई थी।